* एक महिला लगभग 95 बोतल शराब के संग पुलिस के गिरफ्त में पकड़ाई ।

Madhubani:- मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब तस्कर के गिरफ्तारी का मामला सामने आया है जहाँ पूर्वी पंचायत के कौआहा गांव से शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार महिला की पहचान बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के उप मुखिया के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उप मुखिया के घर में दारू होने की सूचना मद्ध निषेध विभाग को दी गई थी सूचना के सत्यापन करने के लिए बासोपट्टी थाना के प्रशिक्षु सी अलीशा सिंह बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में उप मुखिया के घर पर पहुंची तो उनके घर से नेपाली देसी शराब की लगभग 95 बोतल बरामद की गई । शराब की जप्ती सूची बनाते हुए प्रशिक्षण सी अलीशा सिंह आरोपित महिला को गिरफ्तार कर बासोपट्टी थाने ले आई । इस संबंध में थानाधक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।