खुटौना बाजार स्थित अम्बेडकर नगर में धूमधाम से मनाई गई सलहेस पूजा

*खुटौना बाजार स्थित अम्बेडकर नगर में धूमधाम से मनाई गई सलहेस पूजा

खुटौना/मधुबनी : –

खुटौना बाजार स्थित अम्बेडकर नगर में सोमवार को सलहेस पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पूजा में शामिल लोगों ने सलहेस महाराज की आराधना की और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न हुई।सलहेस पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि यह पूजा वर्षों से लगातार हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी समिति सालों से इस पूजा का आयोजन कर रही है, और हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। सलहेस पूजा हमारे समाज की आस्था का प्रतीक है, और यहां का माहौल हमेशा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहता है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सलहेस महाराज की पूजा की और उनके प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing