बिहार के सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए कर रहे तैयारी : उपेंद्र कुशवाहा

बिहार के सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए कर रहे तैयारी : उपेंद्र कुशवाहा

Madhubni⁩:- पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने आए हैं. साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने को बिहार के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं. देश के लोगों ने गत लोक सभा चुनाव में प्रधानमंत्री पर भरोसा जताया और फिर से जीत दिलाई। आने वाले विधानसभा में भी फिर से एनडीए की सरकार बना दें यही निवेदन करने आए हैं। यह बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सदस्यता महापर्व के तहत बिहार यात्रा के क्रम में मधुबनी पहुंचने पर कहा। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में सड़क की दूर्गति थी. उस समय एक दिन किसी जिला में कार्यक्रम कर कोई भी उसी दिन पटना वापस नहीं जा सकते थे। आज ऐसा समय है कि हम कहीं भी बिहार भर से उसी दिन वापस पटना लौट जाते हैं। पहले सिर्फ शहर में बिजली दिखाई देता था। अब गांव में भी 22 घंटा बिजली रहती है. बिहार की सरकार ने अच्छा काम की है।

पहले जो घटनाएं होती थी तो फिरौती तय होता था. और उसी फिरौती से सरकार चलती थी. अभी कुछ घटना घटित होती है पर घटना का उद्भेदन भी होता है. पहले लोग मजबूरी में अपनी बिजनेस बंद कर लेते थे। अब उद्योग धंधे खुल रहे हैं. नित नए विकास हो रहा है। अगले कुछ वर्षों में हिन्दुस्तान विकसित राष्ट्र बनाने को प्रधानमंत्री कृतसंकल्प हैं। मिथिला में भी विकास की जरूरत है जिस पर केंद्र व राज्य की सरकार की नजर है. हमलोग आने वाले दिनों में मिथिला का और विकास करेंगे। आप लोग पार्टी से जुड़ कर मजबूती दें हम आपके साथ रहेंगे. हम हमेशा ही सड़क से सत्ता तक मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं. शिक्षा सुधार के लिए हम कृयसंकल्पित हैं. बिहार के सरकारी स्कूलों के स्तर को इतना उंचा किया जा सकता है कि उसके आगे प्राइवेट स्कूल फेल हो जाए. सरकारी स्कूलों को सुधारा और जा सकता है। जिस तरह केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की व्यवस्था सुदृढ़ है। उसी तरह राज्य के विद्यालय को सुधारा जा सकता है। हमारी पार्टी का जो पहले की मांग थी उसे धीरे धीरे मुख्यमंत्री अमल कर रहे हैं। अब बीपीएससी के शिक्षक बहाली हो रहा है. इसके लिए उन्हें धन्यवाद है।

कार्यक्रम को प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, जिलाध्यक्ष रंजीत कामत, जितेंद्र नाथ पटेल, अंगद कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद सिंह, शंकर प्रसाद, बैद्यनाथ मेहता, मो गुड्डू सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इसके अलावा कृष्ण कुमार महतो, रामसागर शर्मा, और नवीन कुमार कुशवाहा, लाल देव चौधरी, राज नारायण उर्फ छोटू राय,( प्रखंड के मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अंधराठाढ़ी) इन सभी व्यक्तियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष जिला अध्यक्ष रंजीत कामत के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ सदस्यता ग्रहण किया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications