*बिहार के सभी जिलों में रोजगार मेला का हो रहा है आयोजन , मधुबनी जिले में कब होगा आयोजन और कहां कराएं रजिस्ट्रेशन; जानें
*आगामी 28 अक्टूबर को मधुबनी जिले में एक दिवसीय रोजगार मेला का होगा आयोजन, नामचीन कंपनियां देंगी युवाओं को रोजगार का अवसर
MithilaTak News/ संवाददाता
मधुबनी/ बिहार :-

बिहार में श्रम संसाधन विभाग ने सभी जिलों में एकदिवसीय नियोजन- सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर रहा है। 28 अक्टूबर सोमवार को मधुबनी जिले में एक दिवसीय मेला का आयोजन होगा ।जहां तकनीकी और गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवा इस मेला में आ कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं को रोजगार पाने के लिए पहले NCS पोर्टल https://www.ncs.gov.in/ पर निबंधन कराना होगा। हालांकि निबंधन की सुविधा आयोजन स्थल पर भी रहेगा। मेले में देश की प्रसिद्ध और नामचीन लगभग 25 कंपनियां योग्य युवाओं को अवसर देंगी। सभी योग्य युवाओं विशेष जानकारी नियोजनालय कार्यालय में ले सकते हैं।28 अक्टूबर को जिला नियोजनालय के द्वारा मधुबनी के वॉटसन स्कूल के मैदान में जिला स्तरीय एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया जायेगा ।
