*स्मार्ट मीटर को लेकर धनेश्वर महतो ने सरकार पर बिफरा , कहा अब गरीब लड़ेगा चुनाव
MithilaTak News/ संवाददाता

Madhubani/Bihar:- मोदी जी अच्छे दिन का सपने दिखाते दिखाते आज पूरे देश के सिस्टम को बेच दिया है लाल किला बेचा, एयरपोर्ट बेचा,रेलवे बेची पेट्रोल, डीजल ,बिजली सभी संस्थान को बेचने का काम किया है उक्त बातें भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने एक सभा के संबोधित करते हुए कहा। उन्होनें एक नुक्कड़ सभा का आयोजन स्मार्ट मीटर को लेकर बिस्फी में किया जहां उन्होंने स्मार्ट मीटर और GST को लेकर केंद्र सरकार पर बहुत बिफरा। उसने कहा कि बच्चों के भविष्य तक को बेच दिया अब कुछ नहीं बचा तो लूटने के लिए स्मार्ट मीटर लाए हैं ।

सोचिए उन घरों का क्या हाल होगा जिनकी कमाई महीने में 4 से 5 हजार रुपये है वह महीने में 2000 का रिचार्ज कहाँ से कराएंगे। उन्होंने कहा कि हर गरीब से जीएसटी उसूला जाता है। समय आ गया है जो जनता से धोखा करते हैं उनको जनता उनकी औकात दिखाएं कहते हुए आगे विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जब बड़े-बड़े पैसे वाले प्रत्याशी बनेंगे तो हमारे देश में लोकतंत्र समाप्त होगा ।

अगर लोकतंत्र को बचाना है तो हमें अपने बीच में से किसी गरीब के बेटा को प्रत्याशी बनाना होगा। इसलिए आगामी चुनाव में गरीब का बेटा लड़ेगा चुनाव ये मेरा वादा है और आप लोग भी अपना साथ गरीब के बेटा को ही देंगे। मौके पर उपस्थित मधुबनी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, संजय महतो म रामविलास पासवान , रामबाबू चौधरी उमेश भंडारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित था।