जीविका दीदियों ने किया पैदल मार्च कर झूठे नोटिस और लीगल धमकियों पर रोक लगाने की उठाई मांग

*खुटौना में जीविका दीदियों का पैदल मार्च, झूठे नोटिस और लीगल धमकियों पर रोक लगाने की मांग

मधुबनी :– मधुबनी जिले के खुटौना में बाबा वैदेही स्थित धूनी वन से लेकर खुटौना प्रखंड मुख्यालय तक हजारों की संख्या में जीविका दीदियों ने बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के बैनर तले पैदल मार्च निकाला। यह प्रदर्शन आवेदन संख्या 54447/02/09/2024 के तहत अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में किया गया, जिसमें दीदियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।

प्रदर्शन के दौरान दीदियों ने खुटौना जीविका BPM (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) और ग्रामीण बैंक मैनेजर द्वारा उन्हें दी जा रही झूठी नोटिस और कानूनी कार्यवाही की धमकियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार से अपनी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने की अपील की।

मार्च के अंत में जीविका दीदियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरीश चंद्रा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने झूठे नोटिस और लीगल धमकियों को तत्काल बंद करने की मांग की। दीदियों का कहना है कि इस प्रकार की धमकियां उनके कामकाज और आजीविका पर गंभीर असर डाल रही हैं, और वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

 

 

ज्ञापन सौंपने के बाद बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह हड़ताल और व्यापक रूप ले सकती है। प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing