विश्वविद्यालय के तालाब में छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी

विश्वविद्यालय के तालाब में छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी

दरभंगा/ बिहार:-  कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित सूखी दिग्घी तालाब में एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना के बाद लोगो ने शव को बाहर निकालकर तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को के कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक छात्रा के पास से एक फोन बरामद किया गया है। पुलिस मोबाइल डिटेल से छात्रा की पहचान में जुटी है। मोबाइल लॉक होने के कारण पुलिस को मृतक युवती की पहचान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आसपास के लोगो की बात माने तो जब छात्रा पानी मे डूब रही थी। तब उसे एक लड़का ने बचाने की कोशिश की। हालांकि जब तक अनजान युवक पानी मे कूदकर छात्रा की जान बचा पता, तबतक छात्रा ने दम तोड़ दिया। युवक ने छात्रा के शव को तालाब से बाहर निकाल दिया और पुलिस के आने से पहले वह वहा से चला गया। घटना देखकर जब धीरे धीरे शव के पास लोग पहुचे तो लड़की का मोबाइल और एक जोड़ा लेडीज सेंडल मिला। कयास लगाया जा रहा है कि सैंडिल भी मृतक युवती की ही हो।


अब सवाल यह है कि आखिर मृतक युवती कौन है ? आखिर मृतक युवती सुनसान इलाके में तालाब के किनारे क्यों गई ? तालाब के गई तो पानी मे कैसे डूब गई ? और सबसे बड़ा सवाल यह की यह हादसा है या हत्या या फिर आत्महत्या ? इतने सवाल इसलिए क्योंकि अगर आत्महत्या होता तो लड़की कोई सोसाइड नोट क्यों नही मिला ? अगर हादसा है तो सवाल मौके वारदात पर युवती का मोबाइल और सैंडल पानी के बाहर क्यों था ? और सबसे बड़ा सवाल आखिर युवती को बचाने वाला लड़का कौन था ? पुलिस के आने से पहले आखिर लडका घटनास्थल से कहाँ चला गया।

Byte ———

बबलू कुमार चौधरी, स्थानीय
प्रमिला कुमारी, दरोगा विश्विद्यालय थाना

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications