राज्यसभा संजय कुमार झा जी पर झूठा आरोप लगाकर उनके छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है

Madhubani:-  जनता दल (यु0) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जनाब जावेद अनवर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जनता दल यु के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद राज्यसभा संजय कुमार झा पर झूठा आरोप लगाकर उनके छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है जो बिल्कुल निराधार है।

जनाब जावेद अनवर ने बताया कि जो व्यक्ति आरोप लगाया उस समय मैं उनके आवास पर मौजूद था। वहां कोई बैठक नहीं चल रही थी। इलाके एवं क्षेत्रीय लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे हुए थे। उसी क्रम में उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी समस्या को रखा गया जिस पर संजय झा द्वारा यह कहा गया कि यह फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ मामला है वहां हमारे पार्टी के विधायिका सह मंत्री हैं यह उनके क्षेत्र से जुड़ा हुआ मामला है आप उनके पास जाएं मैं भी उनका फोन से कह देता हूं। साथ ही यह कहा गया कि आपके द्वारा यह आवेदन पूर्व में भी दिया गया था जिस आवेदन को आवश्यक कार्यवाही हेतु मैं जिला समाहर्ता महोदय के पास भेज दिया था। विदित हो कि संजय कुमार झा समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति हैं उन्होंने लोहिया, जयप्रकाश, कर्पूरी एवं अंबेडकर के विचारों को आधार बनाकर राजनीति में सेवा करने के लिए अपना कदम आगे बढ़ाये हैं। वह सभी धर्म एवं जाति के लोगों को समान रूप से सम्मान देते हैं एवं जनता के समस्याओं को निदान करने का काम करते है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फूले भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल कयूम , वरिष्ठ नेता फूलदेव यादव, प्रभात रंजन, भरत चौधरी, महताब आलम, मोहम्मद अजहरुद्दीन, तौहीद आलम, हीरा शेख, मोतिउर रहमान, अहमद हुसैन आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications