मुकेश सहनी ने कहा नीतीश को नई पीढ़ी में हम जैसे को कमान सौंप कर, राजनीति से लेनी चाहिए रिटायरडमेंट

मुकेश सहनी ने मंत्री अशोक चौधरी की कविता का किया समर्थन, कहा नीतीश को नई पीढ़ी में हम जैसे को कमान सौंप कर, राजनीति से लेनी चाहिए रिटायरडमेंट

दरभंगा/ बिहार:- बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा एक्स पर एक कविता शेयर करने के बाद राजनीतिक महकमे में खलबली मच गई है। उस कविता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज बताया जा रहा है। कविता में बढ़ती उम्र के साथ-साथ कद, मद, इच्छा, क्षमता और भविष्य की बात कही गई। इसको लेकर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने अशोक चौधरी के बातों का समर्थन किया है।

 

मुकेश सहनी ने कहा कि ये बात सही है कि हर व्यक्ति का उम्र होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी लंबे समय से बिहार को चला रहे है। अब उनका उम्र हो चुका है। आप देख रहे है की हाल फिलहाल में बहुत सारा ऐसे व्यान दे रहे है। जो बाते बिहार और देश के लोगो को अच्छा नहीं लगता है। उम्र होने की वजह से वो बहुत सारी चीजे भूल जाते है। ऐसी चीजे भी बोल जाते है। जो नही बोलना चाहिए।

 

वही मुकेश सहनी ने कहा कि मुझे लगता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नई पीढ़ी के लोगो को यानी हम जैसे को कमान सौंप देनी चाहिए। उनको हैप्पी एंडिंग करते हुए रिटायरडमेंट ले लेना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि हमे जानकारी मिल रही है की उनके पार्टी के नेता भी ये कह रहे है। निश्चित तौर पर एक उम्र के बाद अपने आने वाले पीढ़ी को सत्ता सौंपना चाहिए। उक्त बातें मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के आईटी सेल पदाधिकारी की बैठक सह प्रशिक्षण शिविर में कही।

Byte ———-

मुकेश सहनी, सुप्रीमो वीआईपी पार्टी

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications