*झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं के निष्पादन के लिए सांसद रामप्रीत मंडल जी ने अपने निजी सचिव मिहिर कुमार झा जी को जिला सांसद प्रतिनिधि का जिम्मा सौंपी ।

झंझारपुर/ मधुबनी/बिहार:-
झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं के निष्पादन के लिए सांसद रामप्रीत मंडल जी ने असाधारण प्रतिभा के धनी एवम अपने निजी सचिव मिहिर कुमार झा जी को लोकसभा चुनाव में उनके मेहनत का फल दिया और जवाबदेही जिला सांसद प्रतिनिधि का जिम्मा सौंपी है. झा का जन्म मधुबनी जिला अंतर्गत बाबूबरही प्रखंड के बेला ग्राम में एक साधारण किसान परिवार में हुआ उनके पिता जी विष्णु कांत झा जी किसान है तो वही माता कुशल गृहणी है। दो भाई बहनों में मिहिर बड़े है। 19 अप्रैल 1994 को जन्में मिहिर झा जे. एन. कॉलेज मधुबनी वाणिज्य विषय से स्नातक करने के बाद कंप्यूटर डिप्लोमा का भी कोर्स करने दिल्ली चले गए । फिर सामाजिक कार्य में रूची रखने वाले झा पिछले कार्यकाल के दौरान ही सांसद जी का निजी सचिव के तौर और काम कर रहे थे अब उन्हें जिला सासंद प्रतिनिधि बनाया गया है। जिससे लोगो के काफी हर्ष है।