मिथिला नव जीवन अस्पताल 13 नं. गुमती पूल के समीप के सौजन्य से आगामी 22 सितंबर 2024 दिन रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा

Madhubani/Bihar:-

मिथिला नव जीवन अस्पताल 13 नं. गुमती पूल के समीप के सौजन्य से आगामी 22 सितंबर 2024 दिन रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष रंजन ने बताया है कि इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोग खासकर युवा रक्तदान करने शिविर में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा है कि रक्तदान को हमने बनाया है अभियान, रक्तदान कर हम बचाते हैं लोगों की जान। मिथिला नव जीवन अस्पताल हमेशा मरीजों की सेवा को लेकर इस तरह का कार्यक्रम चलाता आ रहा है। उन्होंने इस पूनीत कार्य में हिस्सा लेने के लिए समाज के वैसे लोगों को आमंत्रित किया है जो हमेशा आपातकाल में मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करते आ रहे हैं। मनीष रंजन ने वैसे लोगों को विशेष रूप से आग्रह करते हुए कहा है कि आपका एक बुंद ब्लड वैसे गंभीर मरीजों को नया जीवन प्रदान करता है जो रक्त के अभाव में जान गंवा बैठते हैं। चिकित्सक कुणाल कौशल ने कहा इससे बड़ा धर्म कोई नहीं है जो दुसरे को नई जिंदगी लौटाने में मदद करता हो। शिविर दिन के 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

रक्तदाता के लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा हर सुविधा उपलब्ध कराने की बात इन्होंने कही है। मिथिला नव जीवन अस्पताल में बच्चे महिलाएं आम सर्वहारा वर्गों के लिए हर चिकित्सा उपलब्ध रहने की बात मनीष रंजन बताया है। वही अस्पताल के मैनेजर केशव कुमार ने कहा जो मेरे अस्पताल द्वारा प्रत्येक वर्ष हमारी संस्था दो बार रक्तदान कैंप का आयोजन करवाती है जहां गरीब नि सहाय लोगों को मदद मिलती है अस्पताल में लगभग हर बीमारी के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध है। महिलाओं के हर बीमारी लिए महिला चिकित्सक ट्रेंड नर्स और आधुनिक चिकित्सा उपकरण के साथ आसीयू की व्यवस्था अस्पताल में उपलब्ध होने की बात इन्होंने कही है। आगामी 22 सितंबर रविवार को आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर में जो समाजसेवी युवा महिला छात्र छात्राएं या कोई भी रक्तदान करना चाहते हैं तो इस मोबाइल 9470890713 ,9060648952 नम्बर पर सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन करा लें अथवा अस्पताल प्रबंधन से एक बार जरूर सम्पर्क कर लें।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing