DMCH के गायनिक विभाग में जल्द शुरू होगा दूरबीन विधि से आपरेशन, डॉ संजीव से पीजी स्टूडेंटों ने लाइव आपरेशन से सीखा गुर

DMCH के गायनिक विभाग में जल्द शुरू होगा दूरबीन विधि से आपरेशन, डॉ संजीव से पीजी स्टूडेंटों ने लाइव आपरेशन से सीखा गुर

Darbhanga / Bihar :-

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में दरभंगा आवेस्टेटिकल एवं गाइनेकोलॉजिकल सोसायटी तथा पटना के वूमेनस हास्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय लाइव एंडोस्कोपी हिस्टोरोस्कॉपी लेप्रोस्कोपी वर्कशाप का आयोजन कर आठ मरीजो का सफल आपरेशन किया गया। इस अवसर पर पटना से दरभंगा पहुंचे डॉ संजीव कुमार ने एंडोस्कोपी लेप्रोस्कोपी के जरिए स्त्रियों के गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब की बहुत सारी बीमारियों को कम काट छांट कर करने का तरीका बताया।

 

वही मौके पर उपस्थित प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष पूजा महासेठ ने बताया कि जल्द ही गायनिक विभाग के मरीजों का आपरेशन दूरबीन विधि से किया जाएगा। प्रशिक्षण से पीजी स्टूडेंट उत्सुक है। इससे मरीजों के उपचार में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि विभाग के पास इस तरह के उपकरणों की कमी है। कुछ खराब हो गए। जल्द ही उपकरणों का प्रबंध कर यहां भी दूरबीन विधि आपरेशन आरंभ किया जाएगा। वही उन्होंने बताया कि दूरबीन विधि आपरेशन सांइस का वरदान है।

वही महिला अस्पताल और प्रजनन अनुसंधान केंद्र, कंकड़बग, पटना के निर्देशक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि दूरबीन सर्जरी सबसे बेस्ट है। तथा इस विधि से सर्जरी करने में समय भी कम लगता है। आनेवाले दिनों में सभी प्रकार के आपरेशन इसी विधि से होगा। इसलिए चिकित्सकों को इसका ज्ञान होना बेहद आवश्यक है। इंडोस्कोपी से आपरेशन में मरीज जल्द स्वस्थ हो जाते हैं और ब्लड का लॉस भी बेहद कम होता है। मामूली सा छोटा छेदकर बच्चेदानी, शिष्ट,रसौली, लेप्रोस्कोपिक आदि का सफल पूर्वक आपरेशन किया जा सकता है।

बताते चले कि गायनिक विभाग के आपरेशन ओटी से सीधा प्रसारण गायनिक विभाग के लेचर थियेटर में चल रहा था। जिसमे दरभंगा मेडिकल कालेज में गायनिक की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स हो रहे सर्जरी का सीधा प्रसारण देख रहे थे। साथ ही सर्जरी के दौरान आने वाले डॉट्स को स्टूडेंट्स के द्वारा लाइव पूछा जा रहा था। जिसका जबाब डॉ संजीव कुमार ओटी से लाइव दे रहे थे। वही इस लाइव कार्यक्रम से स्टूडेंट्स के बीच काफी खुशी देखी गई।

Byte ———–

पूजा महासेठ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष

डॉ संजीव कुमार, निदेशक, महिला अस्पताल और प्रजनन अनुसंधान केंद्र, कंकड़बग, पटना (एडोमाइने और फर्टिलिटी) प्रशिक्षण केंद्र

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications