हाथ की मेंहदी छुटी नहीं थी लेकिन एक मामुली फ्रिज के कारण नवविवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी गई।

हाथ की मेंहदी छुटी नहीं थी लेकिन एक मामुली फ्रिज के कारण नवविवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी गई।

मधुबनी / बिहार:-

दहेज लोभियों ने अपनी इन्सानियत खो बैठे हैं। शादी के दो महीने छः दिन हीं हुए। पर मामुली एक फ्रिज के कारण नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। मामला रूद्रपुर थाना क्षेत्र के धत्ता डुमरी टोल की बताया जाता है। शनिवार के अहले सुबह अन्धराठाढी थाना क्षेत्र के पस्टन नव टोली गाँव निवासी मोहम्मद अख्तर के 22 वर्षिय भतिजी मृतक अफसाना खातुन को सास ससुर भैंसुर सभी मिलकर ने गला दबाकर घटना का अंजाम दिया है। जिसकी सुचना मृतिका के मायके के एक इमाम जो धत्ता टोल के मस्जिद में रहते हैं उन्होंने मायके वालों को दिया। घटना की खबर सुनते ही मायके परिवार से दर्जनों लोग उनके ससुराल पहुँच गए। जहाँ ससुराल वालों ने मृतिका को कहीं किसी बहता पानी में फेकने की पुरी तैयारी कर लिया था। मौके पर पहुँचे मायके के लोग स्थानीय थाना को सुचना दिया। जहाँ रूद्रपुर थाना अपने दलबल के साथ पहुँचकर शव को अपने कब्जे में कर अन्त्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल मधुबनी को भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने साथ आए मृतिका के चाचा मोहम्मद अख्तर साहब ने कहा कि हम अपने भतिजी की शादी बड़े धुमधाम से रूद्रपुर थाना क्षेत्र के धत्ता डुमरी टोल निवासी मोहम्मद ईदरीश के कनिष्ठ पुत्र मोहम्मद कलाम के साथ दो महिना छः दिन पहले हुई। जबकि शादी में दान दहेज के रूप में ढेर सारा सामान दिए। जहाँ एक फ्रिज हमने वादा किया था कि कुछ दिन में दे देंगे। शादी के कुछ ही दिन बाद से मेरी भतिजी अफसाना को सास जुबेदा खातुन ससुर मोहम्मद ईदरीश, भैंसुर मोहम्मद लालो, एवं मोहम्मद हजरत ने काफी प्रताड़ित किया करता था। खाना पीना दुश्वार कर दिया। अन्त में मामुली फ्रिज के कारण मेरी भतिजी अफसाना को गला दबाकर मार दिया। रूद्रपुर थाना मामले की तहकीकात में जुट गये हैं।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications