ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है

मधुबनी/ बिहार:-

मधुबनी जिले के शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र तक ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के नगर थाना चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। बताते चले कि मौके पर ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार दल बल के साथ मौजूद थे जिनके द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से ई चलान काटा गया।

इस बीच पुलिस के दो अधिकारी बिना हेलमेट लगाए बाइक पर बैठकर आ रहें थे। तभी ट्रैफिक डीएसपी ने बाइक रोककर हेलमेट के संबंध में पुलिस कर्मियों को कहा अगर हमलोग ही कानून का पालन नहीं करेंगे तो आमलोगों के बीच क्या संदेश जाएगा। फिर आगे बढ़ने पर कई ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ दोनो पुलिस कर्मी के साथ बात बढ़ने लगा हालांकि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और पुलिस अधिकारी के बीच बात विवाद को शांत किया। वही इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी से पूछने पर कहा कि नियम सभी के लिए बराबर है, चाहे वो पुलिस विभाग से ही क्योों ना हो, अगर वो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उनको भी फाईन किया जाएगा। वहीं सकरी में डीएसपी ट्रैफिक सुजीत कुमार के नेतृत्व में मानक का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया गया जबकि जो मानक का पालन कर रहे थे उनके पीछे सीट पर बैठी महिलाओं को हेलमेट का वितरण भी किया। ट्रैफ़िक डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि इस तरह का आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही कहा कि ई चालान की राशि जमा नहीं करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इन्सुरेंन्स क्लेम का भी लाभ वैसे लोगों को नहीं मिलेगा जो ई चालान जमा नहीं किए हैं। डीएसपी ने कहा की वैसे जगहों को चिह्नत किया गया है जहां जाम की समस्या अधिक रहती है वहां ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर भी कार्य किया जाएगा। साथ ही वैसे एनएच व एसएच जहां आए दिन दुर्घटना होती है, वहां ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing