भ्रष्टाचार के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक हर घर नल जल योजना अधिकांश जगह पर फ्लॉप

भ्रष्टाचार के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक हर घर नल जल योजना अधिकांश जगह पर फ्लॉप: मिहिर झा समाजसेवी

Madhubani /Bihar :-

सरकारी तंत्र की लापरवाही के साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी पदाधिकारियों, कर्मचारियों के मिलीभगत से हुई भ्रष्टाचार के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक हर घर नल जल योजना अधिकांश जगह पर फ्लॉप दिखाई पड़ती है जिसका खामियाजा आम लोगों विशेष कर गरीबों को भुगतना पड़ रहा है। मिथिला वाहिनी के कार्यकर्ता इस परेशानी में आम लोगों के साथ खड़े होकर कैसे इस समस्या का समाधान हो इस हेतु लगातार पी एच ई डी के पदाधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग से प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मधुबनी जिला अंतर्गत पंडौल प्रखंड के पंडौल पश्चिमी पंचायत के वार्ड 13 बरही टोल व लहेरी टोल के आम लोग व मिथिला वाहिनी के कार्यकर्ता जब इस समस्या को लेकर मिथिला वाहिनी के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक श्री मिहिर कुमार झा महादेव जी के पास पहुंचे तो उन्होंने उस टोले पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तो वो हतप्रभ एवं आश्चर्यचकित रह गए कि मिथिला की धरती जो कि पानी से लबालब रहती थी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज वहां पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। सरकार को वैसे दोषी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी और कर्मचारियों को दंडित करना चाहिए जिसके कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का ये हाल है।इस प्रचंड और असहनीय गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे लोग उग्र न हो मिथिला वाहिनी मिथिला के चहुंमुखी विकास हेतु कृतसंकल्पित है और मिथिला के लोग हर रुप से सक्षम और खुशहाल हो इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने तत्काल फोन से संबंधित कर्मचारी और पदाधिकारी को इसकी जानकारी देते वहां अतिशीघ्र पानी के टैंकर से पीने की पानी को उपलब्ध कराने को कहा साथ ही इस समस्या का स्थायी समाधान हेतु प्रयास करने को कहा। उन्होंने सब लोगों को आश्वस्त किया कि मिथिला वाहिनी आप लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और किसी भी तरह की समस्या का समाधान करने हेतु यहां से लेकर जिला प्रशासन , प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार तक जाने से भी पीछे नहीं हटेगी तथा संबंधित विभाग एवं उनके मंत्रियों से मिलकर सरकार की हर योजना का लाभ आम लोगों को मिले इसके लिए प्रयास करती है और आगे भी करेगी।

उन्होंने जन समस्या को नजरंदाज करने वाले जनप्रतिनिधियों को भी आम लोगों को पहचानने को कहा तथा वैसे जनप्रतिनिधि और वैसे राजनीतिक दलों का भी विरोध करने को कहा जो चुनाव के समय लंबे लंबे भाषण देते हैं और उसके बाद सो जाते हैं। इस समस्या के समाधान हेतु उनके साथ मिथिला वाहिनी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावे स्थानीय लोग भी थे जिसमें प्रमुख रूप से पिंटू र‌इस , शिवजी ठाकुर बाबा,पवन कहार, रामबाबू ठाकुर,किशोर ठाकुर,मल्लु ठाकुर,सोनु कुमार शामिल थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications