जनक राम का लालू परिवार पर तंज – अपने बेटे को BA तक पढ़ा नही पाया और नौवीं पास बेटा बिहार में कलम किताब और नौकरी बाँटने की कर रहा है बात

जनक राम का लालू परिवार पर तंज – अपने बेटे को BA तक पढ़ा नही पाया और नौवीं पास बेटा बिहार में कलम किताब और नौकरी बाँटने की कर रहा है बात

दरभंगा/Bihar: – बिहार के SC-ST कल्याण मंत्री जनक राम शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंत्री जनक राम का भव्य स्वागत किया गया। वही परिसदन में मीडिया से बात करते हुए आरक्षण पर अपनी सरकार की स्थिति स्पष्ट की। वही राजद प्रमुख लालू यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर जमकर हमला किया।

वही मंत्री जनक राम ने लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव पर आरोप लगते कहा की यही लोग गरीब दलित को गुमराह कर अपनी राजनीत चमका रहे है। लेकिन अब लालू राज लौटकर नहीं आने वाला है। लालू राबड़ी शासन काल को नरसंहार काल बताते कहा की जिनके माता पिता खुद मुख्यमंत्री रहे हो। वे अपने बेटे को BA तक भी नहीं पढ़ा पाया और उनका बेटा नौवीं पास ही रह गया।

वही बेटा बिहार में कलम किताब और नौकरी बाँटने की बात कहता है। यह दुर्भग्य की बात है। बिहार की गरीब जनता जाग गयी है। अब यहाँ लौट कर लालू राज नहीं आने वाला है। जनक राम ने जोड़ देकर कहा की बाबा साहेब आंबेडकर ने जो संविधान में आरक्षण का प्रावधान दिया है। उसमे कोई बदलाव नहीं किया गया है। वही अपने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की SC-ST को लेकर किये जा रहे योजना को लेकर तारीफ किया।

Byte ———-

जनक राम, SC-ST कल्याण मंत्री बिहार सरकार

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing