अवैध संबंध बना विधवा की हत्या का कारण, प्रेमी हुआ गिरफ्तार

अवैध संबंध बना विधवा की हत्या का कारण, प्रेमी हुआ गिरफ्तार

दरभंगा/Bihar: –

जिले के जाले थाना क्षेत्र में विधवा महिला हत्याकांड का दरभंगा पुलिस ने पांच दिन के अंदर सफल उद्भेदन कर हत्यारे मो. शाहनवाज़ को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपी मो. शाहनवाज का मृतिका विधवा सुनीता देवी से अवैध सम्बन्ध था। इसी बीच शाहनवाज की शादी परिवार वालो ने तय कर दिया। शादी तय होने के बाद मो शाहनवाज को यह डर सताने लगा की कही उनके अवैध सम्बन्ध को महिला किसी दूसरी जगह न बोल दे। जिससे उसकी शादी टूट जाए।

इसी डर की वजह से मो शाहनवाज ने पहले महिला से दूरी बनाना शुरू किया। लेकिन विधवा महिला शाहनवाज से दूर नहीं होना चाह रही थी। ऐसे में शहनावज ने महिला की हत्या की योजना बनाई और फिर बाजार से एक रस्सी खरीदी। इसके बाद 25 अगस्त की शाम महिला को मिलने अपने पास एक आम के बगीचे में बुलाया। जहां मो. शानवाज ने पहले महिला की गर्दन मरोरी। फिर रस्सी से महिला का गर्दन घोट कर उसकी हत्या कर दी और शव को छोड़ वह से फरार हो गया था |

वही नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर सदर SDPO ज्योति कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में वैज्ञानिक तरीके एवं कॉल डिटेल्स के आधार पर अनुसंधान टीम हत्यारे तक पहुंच गई और आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। तथा उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किये गए रस्से को भी पुलिस ने बगल के तालाब से बरामद कर लिया है |

Byte ———–

शुभम आर्य, नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications