कलयुगी बेटे ने किया अपने मां को कुदाल से काटकर किया निर्मम हत्या

*कलयुगी बेटे ने किया अपने मां को कुदाल से काटकर किया निर्मम हत्या

*आरोपी खुद हरलाखी थाना पुलिस के पास खुद किया सरेंडर

*पुलिस को नहीं हुआ विश्वास पुनः चोकिदार से हुआ संपर्क

हरलाखी(Madhubani):- हरलाखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की अहले सुबह एक सनकी बेटे ने अपनी मां की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी युवक हरलाखी थाना पहुंच गया, और अपने मां की हत्या के बारे में पुलिस को जानकारी दी कि मैं अपनी माँ की हत्या किया हूँ और आरोपी खुद से पुलिस के पास सरेंडर कर दिया। पुलिस को विश्वास नहीं होने पर इसके बाद चौकीदार को इसकी सूचना दी चौकीदार ने बताया घटना सच है, इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवा को अपने कब्जे में ले लिया। गोपालपुर गांव वार्ड नं 13 की घटना है। मृतक महिला की पहचान हितलाल यादव की पत्नी 65 वर्षीय जिवछी देवी के रूप में बताया गया। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस पहुंची, परिजनों से पूछताछ की।

इस पूरे मामले में हरलाखी थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सहनी ने कहा कि एक महिला को कुदाल से काट कर हत्या कर दी गई है। वही बेनीपट्टी डिएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि मामले की जांच चल रही है आरोपी को उचित कार्यवाही किया जाएगा। आरोपी बेटे लालबाबु यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लालाबाबू यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing