जन समस्या को लेकर आवाज बुलंद करती है तथा उसके समाधान हेतु निरंतर प्रयास करती है- मिथिला वाहिनी

Madhubani:-
मिथिला वाहिनी लगातार मिथिला में जो जन समस्या है उसको लेकर आवाज बुलंद करती है तथा उसके समाधान हेतु निरंतर प्रयास करती है।उसी क्रम में मधुबनी जिला के पंडौल प्रखंड अंतर्गत सागरपुर पंचायत के मोहन बढ़ियाम के वार्ड 12 से वहां के स्थानीय लोगों, वार्ड प्रतिनिधि सबके माध्यम से स्थानीय समस्या को लेकर मिथिला वाहिनी के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया तथा उस समस्या के समाधान हेतु प्रयास करने का आग्रह किया गया। जिस पर मिथिला वाहिनी के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक श्री मिहिर कुमार झा महादेव मिथिला वाहिनी के कार्यकर्ताओ के साथ वहां पहुंचे और धरातल पर पहुंच कर सभी समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि जब सरकार और उसके सभी विभाग आम जनता की परेशानी को दुर करने में लगी हुई है विशेष कर किसानों, अल्पसंख्यको, दलित महादलितों, गरीब लोगों की तब भी इस तरह की समस्या होना विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता तो है ही स्थानीय विधायक,सांसद भी इसमें दोषी हैं। उन्होंने बताया कि महज एक किलोमीटर से भी कम की दूरी पर बिजली विभाग द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए बोर्डिंग हेतु बिजली की व्यवस्था की गई है किन्तु उसके बगल के किसानों की जमीन बिना सिंचाई के बर्बाद हो रही है और किसान मायुस है। साथ ही नल जल जो कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है उसको भी तीन फेज बाली बिजली सुविधा उपलब्ध नहीं है जबकि वहां से मात्र डेढ़ सौ से दो सौ फीट पहले तक तीन फेज बिजली उपलब्ध है। साथ ही वहां के सड़कों की दयनीय स्थिति देखकर भी वह काफी दुखी हुए।श्री मिहिर झा ने लोगों को आह्वान किया कि वे लोग मिथिला वाहिनी के गुलाबीमय मिथिला अभियान से जुड़े और मिथिला वाहिनी के कार्यों में सहयोगी बने तथा वैसे जनप्रतिनिधियों का विरोध करें जो सिर्फ पार्टी की राजनीति करते हैं और अपने स्वार्थ सिद्धि में लगे रहते हैं। जितने से पहले चुनाव में वे लोग बड़ी लम्बी लम्बी भाषण देते हैं लेकिन जितने के बाद वे लोग जनता की समस्या को दूर करना तो दूर की बात है सुनने भी नहीं आते हैं।श्री मिहिर झा ने कहा कि जानकारी मिली की बिजली विभाग में यह क्षेत्र सकरी दरभंगा में आता है तो उन्होंने वहीं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से इन समस्याओं के बारे में जानकारी दी और अविलंब संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु कहा। श्री झा ने कहा कि जैसे जैसे मिथिला वाहिनी मजबूत होगी लोगों की समस्या का समाधान करने हेतु विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मजबुर होना होगा और उसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।इसमें उनके साथ मिथिला वाहिनी के जिला सह प्रमुख सह सागरपुर पंचायत के वार्ड प्रतिनिधि और पंच श्री दुर्गानंद यादव, स्थानीय वार्ड 12 के प्रतिनिधि मो रजी आलम सहित अन्य स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications