स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अयाची नगर युवा संगठन/ फाउंडेशन और मिथिला विज्ञान विद्यालय ,सरहद शाखा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर सह रक्तदाता भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया

Madhubani:- स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ‘मेरा लहू,देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत अयाची नगर युवा संगठन/ फाउंडेशन और मिथिला विज्ञान विद्यालय ,सरहद शाखा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर सह रक्तदाता भव्य सम्मान समारोह का आयोजन मिथिला विज्ञान विद्यालय प्राँगण में किया गया।

शिविर की शुरुआत अतिथि उदय कुमार झा, बी एन झा, राम विलक्षण मिश्र, श्यामानंद ठाकुर, मनोज कंठ,ललन खां, अमित खां ,धीरज लाभ, अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया। शिविर में कुल 33 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमें काउंसलिंग में फ़ीट 23 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को “जीवन रक्षक सम्मान” से सम्मानित किया गया। मौके पर अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल ने कहा शिविर में अधिकांश लोग जिंदगी में पहली बार ब्लड डोनेट किये हैं। हमलोग का उद्देश्य भी यही है गांव-गांव में जाकर इस तरह का आयोजन करके लोगों को रक्तदान के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। संस्था द्वारा 33वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। अमित खां ने कहा युवा को नियमित रक्तदान करना चाहिए। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नही होता है। संस्था के विकाश साहू,प्रवीण कुमार झा,अंकित सिंह ठाकुर,सतीश मंडल,रमेश ठाकुर ,हर्ष नाथ झा, शिवा कुमार,नीतीश कुमार ने कहा हमलोगों न सिर्फ रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं बल्कि समय पर जरूरतमंद ,निसहाय ,थैलीसीमया पीड़ित को भी ब्लड उपलब्ध करवाने का काम करते हैं। संस्था द्वारा 700 यूनिट ब्लड लोगों को उपलब्ध करवाया जा चुका है।


शिविर में राहुल कुमार, चंदन कुमार पूर्व ,सोनू कुमार ,अमन कुमार, गोपाल जी ठाकुर, राजेश कुमार पासवान ,प्रमोद कुमार यादव ,किशोर कुमार ठाकुर, सागर पंडित, राकेश कुमार प्रसाद, विनय कुमार झा, गोपाल जी चौधरी, कुमार अभिषेक, श्याम बाबू ,सुधा कण्ठ,निभा कुमारी, राजकुमार साफी,ललन जी मंडल, शंभू भेडियर, अमोद कुमार, पंकज झा ने अपना कीमती रक्तदान किया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications