Madhubani ( अंधराठाढ़ी ) :-

हत्या कांड के फरार अभियुक्तों के घर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार चिपकाया
स्थानीय पुलिस के द्वारा शुक्रवार को हत्या कांड के फरार अभियुक्तों के घर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया है। पीएसआई लवली सिंह के नेतूत्व में पुलिस बल रजनपुरा गांव में ढोल नगाड़े बजाते हुए तीन फरार अभियुक्तों में मिंटू पासवान, तेतरी देवी और अनीता देवी के घर इश्तेहार को चिपकाया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि राजनगर थाना क्षेत्र के निवासी भोगेंद्र पासवान के दिए आवेदन में ससुराल वालों पर उसके भाई देवेंद्र पासवान का हत्या करने का आरोप है। वहीं घटना के बाद से सभी अभियुक्त फरार है। गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की गई पर सफलता प्राप्त नहीं हुई हैं। मामले में सभी अभियुक्तों के खिलाफ इश्तेहार निर्गत करने के लिए कोर्ट से आग्रह किया गया था। अभियुक्तों के घर के दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया गया है। अब इसके बाद भी अभियुक्त कोर्ट अथवा थाना में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।