जिले के सभी राजस्व ग्रामों (मौजा) में वर्तमान स्थिति के आधार पर नए नक्शा एवं खतियान का निर्माण किया जा रहा

Report: Nitish Jha

जिले के सभी राजस्व ग्रामों (मौजा) में वर्तमान स्थिति के आधार पर नए नक्शा एवं खतियान का निर्माण किया जा रहा है ।

Madhubani:-

मधुबनी जिला में विशेष सर्वेक्षण अंतर्गत भूमि का सर्वेक्षण का कार्य 1 अगस्त से शुरू हो चुका है, जिसके अंतर्गत नगरपालिका क्षेत्र को छोड़ कर जिले के सभी राजस्व ग्रामों (मौजा) में वर्तमान स्थिति के आधार पर नए नक्शा एवं खतियान का निर्माण किया जाएगा। विशेष सर्वेक्षण कार्य में रयतो के लेकर ज़िला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि।अपनी जमीन को सीमांकित करके मेड़ों को ठीक कर लें और चौहद्दीदारों की जानकारी प्राप्त करें। आप सभी को विशेष जानकारी देने के लिए दिनांक 16 अगस्त से जिले के सभी अंचल अंतर्गत सभी मौजा में ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अवश्य भाग लें। वंशावली सत्यापन सहित सभी कार्यों में सर्वेक्षण कर्मियों की मदद करें।भूमि के स्वामित्त संबंधी दस्तावेजों को अद्यतन कर प्रपत्र-2 (स्वघोषणा) में भरकर
निदेशालय की वेबसाईट dlrs.bihar.gov.in पर अपलोड करें।प्रपत्र-2 एवं प्रपत्र-3 (1) निदेशालय की वेबसाईट https://dlrs.bihar.gov.in/ से डाउनलोड कियाजा सकता है।
अपनी जमीन का ब्यौरा खाता/खेसरा/रकबा/चौहद्दी समेत भरकर और अपने आधार
कार्ड/मोबाईल नंबर के साथ अपलोड करना है।
रैयत स्वघोषणा (प्रपत्र-2) के साथ जमाबंदी पंजी विवरणी, मालगुजारी रसीद एल०पी०सी० आदि संलग्न करेंगे। •
होल्डिंग या उसके भाग में हित अर्जन के प्रमाण (वसीका, दान, विनिमय, खतियान, बटवारा, आदि। के कागजात) संलग्न करें। वंशावली को प्रपत्र-3 (1) में दो पृष्ठो में भरकर अनुलग्नक सहित वेबसाईट पर अपलोड करना है।
किस्तवार एवं खानापुरी के समय यथासंभव सरजमीन पर मौजूद रहकर सर्वेक्षण में सहयोग करें।
सर्वेक्षण के हरेक स्तर पर तैयार अधिकार अभिलेख एवं मानचित्र को जांच लें, असंतुष्ट होने पर ऑनलाईन आपत्ति दें।प्रत्येक सुनवाई के समय दस्तावेजों के साथ उपस्थिति होकर शांतिपूर्वक अपना पक्ष रखें।अंतिम रूप से तैयार अधिकार अभिलेख एवं मानचित्र की एक प्रति शिविर से अवश्य प्राप्त कर लें।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications