झंझारपुर लोकसभा के सांसद सह जदयू नेता राम प्रीत मंडल ने अपने क्षेत्र के रेल्वे समस्या संसद में सभापति के सामने रखा

Madhubani:- 18 वीं लोकसभा बजट सत्र के दौरान आपने मुझे रेलवे से संबंधित विषय पर झंझारपुर लोकसभा के सांसद सह जदयू नेता राम प्रीत मंडल ने अपने क्षेत्र के रेल्वे समस्या संसद में सभापति के सामने रखकर सरकार को अवगत कराये ।

रेलवे समस्या जो संसद भवन में रखा वो निम्न्न प्रकार है:-

1. लौकहा से झंझारपुर रेल्वे लाईन बनकर तैयार हो गया परंतु अभी तक ट्रेन चालू नहीं हुआ है। उस पर विचार किया जाय यह जन हित में अति आवश्यक है।

2. झंझारपुर सहरसा सकरी दरभंगा रेल लाईन पर राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन देने का कष्ट करे । अभी के दौर में मिथिलांचल एवं सिमांचल में कोई भी राजधानी या अन्य सुपरफास्ट ट्रेन नहीं होने के कारण काफी कठिनाईया होती है।

3. संसदीय क्षेत्र झंझारपुर के अंतर्गत तमुरीया खजौली राजनगर इन तीनो रेलवे स्टेशन पर में जो भी एक्सप्रेस ट्रेन या सुपर फास्ट ट्रेन चल रही है उसको कम से कम 1 या 2 मिनट रुकने हेतु निर्देश दिया जाय ताकि यात्री को ट्रेन पकरने एवं उतरने हेतु सहूलियत महसूस हो ।

4. झंझारपुर और घोघरडीहा में जल जमाव का बहुत बड़ा समस्या है। उसका निदान हेतु पहल किया जाय ।

5. जयनगर शहीद चौक R.O.B, मधुबनी 13 नंबर गुमती R.O.B, खुटौना बरेल चौक R.O.B. झंझारपुर कुनौहौली R.O.B, राजनगर पिलखवार मंगरपट्टी रास्ता जे पास R.O.B, नेमुआ हाल्ट , कमलपुर,सरदार वल्लभ हाल्ट में अंडर पास निर्माण के दिशा में करवाई हो यह सब काफी दिनों से रुका हुआ है। और जन हित में आवश्यक है।
6. दरभंगा तक आने वाली ट्रेन को जयनगर तक विस्तार किया जाय ।

7. जयनगर से कोटा के लिए स्पेशल ट्रेन होनी चाहिए ताकि, मिथिलांचल एवं सिमांचल के विद्यार्थी को सुविधा मिले,

8. रेल्वे यू टाइप सड़क डॉ महेंद्र कुमार घर से पूर्व F.C.I. गोदाम तक 200 फीट कची सड़क को पक्की करण किया जाय । जिससे यू टाइप सड़क के माध्यम से F.C.I. गोदाम तकट्रक चली जायेगी ये सड़क आवागमन दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण सड़क है।

9. झंझारपुर अंतर्गत झंझारपुर से लौकहा रेलवे लाइन सरदार वल्लभभाई पटेल हाल्ट के समीप बाय पास का की दिशा में पहल किया जाय।

10. झंझारपुर अंतर्गत झंझारपुर से लौकहा रेलवे लाइन कमलपुर के समीप बाय पास का की दिशा में पहल किया जाय।

11.झंझारपुर अंतर्गत झंझारपुर से लौकहा रेलवे लाइन के अंतर्गत झंझारपुर लंगड़ा चौक (झंझारपुर ) बरैल चौक (खुटौना ) एवं खुटौना -लौकहा रोड में बड़हरा हाल्ट कुलहरिया पोखरा एवं लौकहा स्टेशन से पहले गुमटी के समीप रेल ओवर ब्रिज की दिशा में पहल किया जाय।

12.घोघरडीहा रेलवे ( पूर्व मध्य रेल ) चौक से पूर्वी भाग अप्प्रोच रोड अंडर पास तक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य में अभी तक काम नहीं हुआ हैं ।

13.घोघरडीहा रेलवे ( पूर्व मध्य रेल ) आने जाने के लिए कोशी बांध से लेकर पूर्वी अंडर पास तक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य अभी तक काम नहीं हुआ हैं ।
14.जयनगर रेलवे स्टेशन के समीप जल जीवन हरियाली योजना के तहत पेड़ पौधा और चबूतरा और चापाकल को तोड़ा गया १० नंबर वार्ड में महादलित टोला है इसको भी रेलवे के द्वारा बिना किसी नोटिस एवं सुचना के तोड़ा गया अभी इस पर कुछ भी निर्माण नहीं होना है ,इसका जाँच किया जाय।

15.जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में जहाँ पब्लिक का ठहराव है वहां पर एक भी शोचलाय नहीं है जिस से यात्री को काफी कठनाईया होती हैं इस दिशा में करवाई हो।धन्यवाद एवं आभार

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications