चोरों ने दुकान में लगे शटर को अलगा कर दुकान के अंदर घुसकर करीब 13 लाख 53 हजार 520 रुपए की मोबाइल की चोरी की घटना को दिया अंजाम।

Madhubani :– महिला कॉलेज रोड किलर दूकान और महादेव मंदिर रोड के समीप अमित मोबाइल में मंगलवार अहले सुबह करीब 4:00 बजे चोरों ने दुकान में लगे शटर को अलगा कर दुकान के अंदर घुसकर करीब 13 लाख 53 हजार 520 रुपए की मोबाइल की चोरी की घटना को दिया अंजाम।

सुबह जब दुकान खोलने के लिए दुकान के मालिक अमीत कुमार और दुकान के स्टाफ दुकान पर आए तो देखा की दुकान का शटर अलग हुआ है और दुकान के शटर में ताला लगा हुआ है तभी दुकान में चोरी की आशंका हुई इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई सूचना पाते ही नगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर वहां पर लगे सीसीटीवी को करने लगे वही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

शहर में आए दिन बढ़ते अपराध और हो रही चोरी को लेकर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है नगर थाना के करीब पांच सौ मीटर से भी कम दूरी पर चोरों ने एक दिन में दो दुकानों को बनाया अपना निशाना और दोनों दुकान में चोरी की घटना को दिया अंजाम देकर बड़े आराम से निकल जा रहे हैं। नगर थाना पुलिस इस चोरी की घटना से रहे अनजान।

मिली जानकारी के अनुसार किलर शोरूम के मैनेजर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सुबह जब मैं शोरूम खोलने आया तो देखा की शोरूम का शटर टूटा हुआ है जिसके बाद जब मैं शोरूम के अंदर प्रवेश किया तो देखा की शोरूम के गल्ले में करीब 12 हजार रुपए थे जो चोरों ने चोरी कर लिया। वही कुछ दुकान आगे अमीत मोबाइल के स्टाफ मोहम्मद कलाम रसूल ने बताया की सुबह दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान का शटर टूटा हुआ है दुकान के अंदर रखे कीमती मोबाइल पर चोरों ने किया हाथ साफ। चोरी की सभी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में हुआ कैद चोर दुकान के अंदर घुसकर दुकान में रखे कीमती मोबाईल के डबे को खोलकर वही दुकान में डबा रख दिया और कीमती मोबाइल बैग में डाल कर लगाया।

नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पुलिस की टीम जांच में जुट गई। दुकान में हुए चोरी की घटना को लेकर आवेदन की प्रक्रिया की जा रही है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications