*मधुबनी के अंबेडकर स्कूल की छात्रा प्रार्थना के समय हुई बेहोश खुले आसमान के नीचे तेज धूप और गर्मी हो रही थी प्रार्थना
*मधुबनी में लूह भरी गर्मी से अंबेडकर स्कूल की एक छात्रा प्रार्थना के समय हुई बेहोश इलाज के लिए पहुंची सदर अस्पताल।
Madhubani:-

मधुबनी में सुबह से तेज धूप से बढ़ती गर्मी की वजह से मधुबनी स्थित स्कूल की एक छात्रा प्रार्थना के वक्त बेहोश हो गई, अचानक छात्रा के बेहोश होने से स्कूल के सभी बच्चे परेशान हो गए। जिसके बाद बेहोश हुई छात्रा को उठाकर इलाज के लिए मधुबनी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बेहोश हुई छात्रा का इलाज चल रहा है।
छात्रा की पहचान ओमसती कुमारी के रुप में हुई, वही छात्रा अंबेडकर स्कूल के 7वी क्लास में पढ़ती है, सुबह अपने होस्टल से स्कूल के लिए निकली और स्कूल पहुंची सुबह के प्रार्थना के लिए सभी बच्चे लाइन में खड़े हो गए, उसी वक्त ओमसती कुमारी नाम की एक छात्रा अचानक बेहोश होकर जमीन पर नीचे गिर गई। छात्रा का कहना है कि इतनी तेज धूप के बावजूद भी स्कूल में प्रार्थना खुले आसमान के नीचे होती है। तेज गर्मी होने की वजह से छात्रा बेहोश हो गई।