मधुबनी पुलिस ने गोलीकांड की गुत्थी को करीब 5 घंटे में सुलझा लिया महिला समेत दो अपराधी को किया गिरफ्तार

मधुबनी पुलिस ने गोलीकांड की गुत्थी को करीब 5 घंटे में सुलझा लिया महिला समेत दो अपराधी को किया गिरफ्तार

Madhubani: @CRIMEREPORT


मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी कुआढ छपराढी जाने वाली सड़क पर अपराधियो ने शनिवार को युवक को गोली मारकर की हत्या, इस घटना की सूचना जयनगर थाना को मिली सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई, अनुसंधान में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक महिला और बाइक पर सवार दो युवक तेजी से बाइक लेकर भागते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया। वही मृतक युवक की पत्नी ललिता देवी ने बताया की यह महिला अकसर मेरे पति से मिलती थी ये महिला हमारे गांव के बागली की गांव की है । जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी कर महिला को हिरासत में लिया और गोली की घटना के संबंध में पुछताछ करने लगे। महिला ने पूरी घटनाक्रम की जानकारी की पुछताछ में बता दिया,वही पुलिस की टीम गोलीकांड की घटना में संलिप्त दो ओर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जयनगर डीएपी विप्लव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया गया। एफएसएल टीम को बुलाई गई। जो कुछ घटनास्थल पर साक्ष्य योग्य था, उसे कलेक्ट किया गया। मृतक की पत्नी के द्वारा उस महिला की पहचान करने के बाद उसे खजौली थाना के हरिसवारा से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद हुई पूछताछ के बाद घटना में संलिप्त नगर थाना के मीना बाजार के मो फिरोज नदाफ के पुत्र मो रियाज नदाफ और संतुनगर के मो गुलाब के पुत्र मो महबूब को गिरफ्तार किया गया। जहां से एक देसी पिस्टल, घटनास्थल से दो खोखा और तीन मोबाइल जब्त किया गया। डीएसपी ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही कांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।
अपराधियों ने जिसको गोली मारकर हत्या कर दी थी, उसकी पहचान खजौली के वार्ड नं 2 के 40 वर्षीय राम लखन साफी के रूप में देर शाम में हो गयी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing