परमानंदपुर में मनरेगा की मनमानी से त्रस्त मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

*परमानंदपुर में मनरेगा की मनमानी से त्रस्त मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

*मनरेगा में काम नही मिलने से परेशान,मजदूरों ने पंसस राजेन्द्र महतो पर लगाया,घटिया कार्य और फर्जी हाजिरी का आरोप

*नवानी पंचायत के परमानंदपुर गांव वार्ड 10 का है मामला,पीओ ने कहा स्थानीय मजदूर को काम मिलेगा

Report:- Ritesh kumar 

Madhubani, झंझारपुर :-

नवानी पंचायत के परमानंदपुर गांव में मनरेगा से बन रहे सड़क को लेकर मजदूरों ने पंसस राजेन्द्र महतो के खिलाफ सोमवार को जमकर बवाल काटा, मजदूरों ने आरोप लगाया कि राजेंद्र महतो ना केवल घटिया मिट्टीकरण का काम कर रहा है बल्कि फर्जी हाजिरी भी बनवा रहा है इतना ही नहीं परमानन्दपुर के मजदूरों से काम नहीं करवा कर दूसरे गांव सिरखडि़या मजदूर मंगवाकर फर्जी हाजिरी बनाकर पैसा उठाना चाहता है सड़कों पर मिट्टी डालने के बजाय सड़क के दोनों किनारों को घास कुदाल से छील कर पैसा उठाने के फिराक में है। इसी बात पर ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क पर घंटों बवाल किया। मजदूरों को आरोप था कि मजदूर के बदले ट्रैक्टर से मिट्टी भरवाते हैं। स्थानीय मजदूरों को काम पर नहीं लगाते हैं। मजदूरों का आक्रोश था कि सरकार पलायन रोकने के लिए गांव में मनरेगा योजना चलाई है और हम लोग काम के लिए रोजगार कार्ड बनाकर दर-दर भटक रहे हैं। मौके पर मौजूद मजदूर कबूतरी देवी, रुणा देवी, शीतला देवी, लाजपरी देवी, रेखा देवी, फुलो देवी, जगिया देवी, घूरन सदाय, सुशील सदाय, डोमी सदाय, लखन सदाय, विन्देश्वर सदाय, शांति देवी, कमलेश्वरी देवी सहित अन्य ने बताया कि बांध को दोनों बगल से छीला जा रहा है। ताकि भौतिक निरीक्षण में अधिकारियों का यह पता चले कि भरपूर मिट्टी भरी गई है। पता चला कि कार्यकारी एजेंसी पंचायत रोजगार सेवक है।पंचायत समिति योजना से काम हो रही है। पीआरएस राम नंदन ने बताया कि सोमवार को काम नहीं चल रहा है।जबकि पीओ ने बताया काम चल रहा है।पीआरएस ने कहा बोर्ड लगा दिया जाएगा। ट्रैक्टर से मिट्टी भराई एवं स्थानीय मजदूरों को काम न मिलने के बावत उन्होने दूरभाष पर चुप्पी साध ली। यह योजना परमानन्दपुर गांव में सच्चिदानन्द राय के घर से सिरखरिया सीमा तक बांध पर मिट्टीकरण की है। इसमें कई तरह की कमियां सामने आ रही है।

उल्लेखनीय है कि मनरेगा की योजनाओं में दूसरे मजदूरों से काम करवा कर चहेते मजदूर के खाते में पैसे भेजने का धंधा जोरों से चलता है। ज्यादा मजदूर दिखाना भी चलता है। बीते दिनों चनौरागंज के एक कार्य में ऐसे ही मामले में झंझारपुर एसडीओ ने पीओ से स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया था। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि नवानी पंचायत का नया मामला सामने आ गया। मजदूरों ने बताया कि यह योजना यहां के पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 21 के पंसस राजेन्द्र महतो की है। करीब दस दिन से काम चल रहा है। मात्र एक दिन स्थानीय करीब 42 मजदूरों को काम दिया गया। बाद में यहां सिरखरिया के पांच से सात मजदूर आकर काम करने लगे। करीब 16 ट्रैक्टर मिट्टी बांध पर गिराया गया। जबकि मिट्टी बांध के दोनों ओर मौजूद है। दूसरी तरफ कार्यालय से लेकर रोजगार सेवक तक यह नहीं बता सके कि योजना संख्या क्या है, कितनी प्राक्कलित राशि है। यानि पूरी व्यवस्था को लचर कर दिया गया है।

पीओ अजीत कुमार झा ने बताया कि वे पूरे प्रकरण की जांच करेंगे और जो काम मांगने वाले मजदूर हैं, उनके लिए अलग से योजना भी खोली जा सकती है। उन्हें काम मिलेगा। जो काम हो रहा है उसकी जांच की जाएगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications