बिहार के जिलों में + 2 उत्क्रमित विद्यालयों में शुरू हुए नामांकन को लेकर बच्चें दिख रहे उत्साहित.

*बिहार के जिलों में 10 + 2 उत्क्रमित विद्यालयों में शुरू हुए नामांकन को लेकर बच्चें दिख रहे उत्साहित.

*स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे छात्र जिससे उनकी सहूलियत होगी। हालांकि स्लाइड अप का विकल्प 14 जुलाई तक अपनाना होगा

Madhubani:-

प्लस टू मनमोहन उत्क्रमित विद्यालय रामपट्टी  में नामांकन की प्रकिया करते शिक्षक और छात्र 

बताते चले इंटरमीडिएट में प्लस टू स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई । जहां बिहार के हर जिलों में नामांकन को लेकर बच्चे उत्साहित दिखे। मालूम हो कि अब इन्टर का नामांकन केवल प्लस टू विद्यालयों में ही होगी क्योंकि इसकी पढ़ाई कॉलेज में बंद हो गई इसलिए मैट्रिक पास के बाद इंटर में दाखिला उसी 10+2 स्कूलों में या दूसरे प्लस टू स्कूल में लें सकेंगे।
बताते चले कि सोमवार को पहला मैरिट लिस्ट जारी किया गया जिसका एडमिशन 14 जुलाई तक करवाना होगा वहीं स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे छात्र जिससे उनकी सहूलियत होगी। हालांकि स्लाइड अप का विकल्प 14 जुलाई तक अपनाना होगा।
मालूम हो कि अभी तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा विद्यार्थियों को मार्कशीट, टीआर, अस्थायी प्रमाण पत्र और माइग्रेशन नही दिया गया है जिसके कारण इन छात्रों को स्कूल से स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट नही दिया गया है। इसके बाद बोर्ड द्वारा नामांकन के लिए शेड्यूल के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से अधिकतर स्कूलों में शुरु हो गई है। इसके तहत छात्र- छात्राओं को नामांकन प्रपत्र प्रदान किया गया है। वहीं अधिकतर स्कूल में नामांकन की प्रक्रिया शुरू नही हो सका है। नामांकन प्रपत्र देने वाले संस्थानों ने ऑनलाइन किए गए आवेदन, ऑनलाइन प्राप्त अंक पत्र वह परीक्षा एडमिट कार्ड के आधार पर नामांकन करने का फैसला लिया है । विभाग ने जारी मेधा सूची में अधिकतर छात्र व छात्राओं को अपने पूर्व के संस्थान में ही नामांकन की स्वीकृति प्रदान कर दी है । जिनके द्वारा अन्य संस्थान में नामांकन के लिए आवेदन किया गया था वहां पर मेरिट लिस्ट के आधार पर सूची जारी किया गया है। इसके आधार पर इन संस्थाओं ने यह निर्णय लिया है कि उनके अपने स्कूल के छात्राओं का दाखिला का काम बुधवार से शुरू कर दिया जाए शहर के कई प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय में नामांकन के लिए छात्राओं को नामांकन प्रपत्र दिया गया है ।वाटसन प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय में 10 से नामांकन शुरू करने की तैयारी की गई है। प्लस टू मनमोहन रामपट्टी उवि में बुधवार से दाखिला की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी ।प्रथम मेरिट लिस्ट के अनुसार 14 तक इनका नामांकन होगा इसलिए सभी स्कूलों ने अपनी तैयारी कर ली है ताकि पहली लिस्ट के नामांकन का काम पूरा कर ली जाए।
परीक्षा समिति ने कहा कि पहली सूची में स्कूल आवंटन से असंतुष्ट विद्यार्थी स्लाइड ऑफ़ विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं अगर कोई विद्यार्थी उन्हें आवंटन किए जाने वाले स्कूल से संतुष्ट नहीं है या दूसरा स्कूल चुनना चाहते हैं तो वह स्लाइड अप विकल्प चुन सकते हैं लेकिन पहले आवश्यक है कि वह उस संस्थान में नामांकन करवा लें जहां उनका चयन हुआ है, अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इस संस्थान में नामांकन करने के बाद ही वे दूसरे या चयनित सूची जारी होने पर दुसरे संस्थान में नामांकन ले सकेंगे।
डीपीओ माध्यमिक शिक्षा कुंदन कुमार ने बताया कि विभाग से जारी निर्देश के अनुसार सभी संस्थाओं में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करना है। इसको लेकर सभी हेड मास्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया गया है ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications