*डी.आर.एम कार्यालय में समस्तीपुर सांसद ने की बैठक की अध्यक्षता
*विकास कार्यों का जायजा लिया और यात्रियों की सहूलियत के लिए दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Samstipur:-

डी.आर.एम कार्यालय में सांसद श्रीमति शाम्भवी चौधरी बैठक करते हुए
आज पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत समस्तीपुर मंडल के मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता समस्तीपुर की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती शाम्भवी ने की। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर सहित लोकसभा के अन्य स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधा के विकास, रेलवे की लंबित समस्याओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई साथ हीं मांगो की ओर पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। बैठक के दौरान विधान पार्षद एवं हमारे अभिभावक आदरणीय डॉ. तरुण कुमार चौधरी जी, समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही।
बता दें कि सांसद महोदया निर्वाचित होने के बाद से ही अपने लोकसभा क्षेत्र में काफी एक्टिव देखी जा रही हैं, इसी क्रम में सोमवार की शाम भी उन्होंने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण की थी और वहां की बदहाली को देखने के बाद अधिकारीयों तथा डॉक्टर की क्लास लगा दी थी।