लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा 35 वाँ प्रांतीय समूह खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कैटोला सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ
Madhubani :-

वीर हनुमान जी को पुष्पांजलि कर लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा 35 वाँ त्रिदिवसीय प्रांतीय समूह खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन कान्हर कपिलदेव सरस्वती विद्या मंदिर कैटोला मधुबनी (दरभंगा विभाग) में हुआ। जिस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न विद्या भारती के विद्यालय के विद्यार्थी (भैया- बहन) व प्रांतीय अधिकारी निरीक्षक गण आये हुए हैं। मंचासीन मुख्य अतिथि श्री अरुण शंकर प्रसाद (खजौली विधायक) , विशिष्ट अतिथि श्री अरुण राय ( मधुबनी मेयर) , डॉ ० प्रतिमा भारती (उपाध्यक्ष लोक शिक्षा समिति बिहार) और श्री विजय कुमार झा (अध्यक्ष, आयोजक विद्यालय) थे। साथ ही मधुबनी से दो बहनें जो राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल खेल खेल चुकी है और मधुबनी से चार धाम साईकिल यात्री को भी सम्मान किया गया। मंच उद्घोषण में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गणेश प्रसाद ने वंदनीय भारत माता की जय घोष से मंच को सम्मानपुर्वक परिचय करवाया। डॉ ० प्रतिमा ने अपनी वक्तव्य में बताया की “खेलोगे कुदोगे तो बनोगे नवाब” मुहावरा से भैया बहनों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने मिथिला की धरती को शत् नमन कर मिथिला के विद्यापति गीत “उगना रे मोर कतये गेलाह” का भी गुणगान किया। साथ ही उन्होंने चार धाम साइकिल यात्री “बंसीधर झा” पर भी अपना सम्मान जताया। उन्होंने भैया बहनों के दृढ़ संकल्प का जिक्र किया। उन्होंने वैदिक व्यवस्था में खेल कूद की चर्चा किया और कहा कि गणेश भगवान की गाथा सुनायी की वो संपूर्ण ब्रह्मांड यात्रा की प्रतियोगिता में लड्डू खाकर सो गये थे, उन्होंने “स्वास्थ्य ही धन है” पर भी पूर्ण जानकारी दिया। साथ ही खजौली विधायक श्री अरुण शंकर प्रसाद ने भी भैया बहनों को खेल के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भैया बहनों को खेल जगत में देश समाज के नाम का परचम लहराने को कहा। विशिष्ट अतिथि मेयर श्री अरुण राय ने सर्वप्रथम 35 वां खेल कूद प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। उसके बाद उन्होंने कपिलदेव सरस्वती विद्या मंदिर के भूदाता स्व ० कपिलदेव दास के आभार व्यक्त किया। उन्होंने उनके महानता और व्यक्तित्व का संक्षिप्त वर्णन किया। साथ ही मंच से इस विद्यालय में समर सेबुल देने का घोषणा किया और उन्होंने कहा की हम समय समय पर विद्यालय व्यवस्था में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 06:30 से खेल कूद कार्यक्रम आरंभ हुआ। कार्यक्रम का समापन 08 जुलाई 2024 को होना है।