#CrimereportOfMadhubani:-पंडौल थाना क्षेत्र के धौंस गांव में बीते शुक्रवार की देर रात 12 की संख्या में नकाबपोश हथियार से लैस होकर घर के अंदर घुसकर गृहस्वामी को बंधक बना चोरी की घटना को दिया अंजाम।

Madhubani:-
मिली जानकारी के अनुसार घर के अंदर गृहस्वामी नित्या नंद मिश्रा सोए थे और बरामदे का गेट गर्मी होने की वजह से खुला हुआ था, अज्ञात अपराधी घर में घुसकर चाकू दिखाकर पत्नी और छोटी पोती को बंधक बना लिया और घर के अलमारी में रखे समान की चोरी के साथ ही शुक्रवार को ग्रामीण बैंक से जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपए की निकासी कर लाया हुआ पैसा उड़ा ले गया। गृहस्वामी ने बताया कि बच्ची को डरा कर उसे पैसे के बारे में पूछने लगा बच्ची डर गई और अपराधी को घर में रखे पैसे की जगह बता दिया। जब गृहस्वामी नित्या नंद मिश्रा जोर से चोर चोर की आवाज लगाने लगा तो चोरो ने नित्या नंद मिश्रा के ऊपर लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया और बोला अगर तुम चिल्लाया तो तुमको चाकू घोंपकर जान से मार दूंगा। डर के मारे हमलोग चुप हो गए,नकाबपोश सभी अपराधी घर में रखे सभी समान की चोरीकर भाग खड़ा हुआ, गृहस्वामी ने बताया इससे पूर्व में करीब चार महीने पहले भी जब हमलोग घर में नही थे तो चोर गेट का ताला तोड़कर सभी सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

इस बार चोरों ने घर में रखे 1 लाख रुपए नगद पत्नि के सोने की कान की बाली छिन कर चोरी का दिया अंजाम, इस घटना की सूचना पंडौल थाना को दिया गया, सूचना पाते ही पुलिस दलबल के साथ पहुंचे और कागजी कार्रवाई की । गृहस्वामी के द्वारा बीते रात चोरी की घटना को लेकर आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है। पंडौल थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है।