फर्जी तरीके से CTET परीक्षा देते सात मुन्ना भाई दरभंगा में हुआ गिरफ्तार, बायोमेट्रिक के दौरान पकड़ा गया मुन्ना भाई

फर्जी तरीके से CTET परीक्षा देते सात मुन्ना भाई दरभंगा में हुआ गिरफ्तार, बायोमेट्रिक के दौरान पकड़ा गया मुन्ना भाई

दरभंगा – बिहार में शिक्षक भर्ती, नीट की परीक्षा में धांधली के बाद एक बार फिर दरभंगा में शिक्षक बहाली के लिए हो रही CTET परीक्षा के दौरान चार परीक्षा केंद्रों से 7 मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों 5 पुरूष परीक्षार्थी है जबकि 2 महिला है। ये सभी दूसरे के बदले परीक्षा देने के लिए दरभंगा के परीक्षा केन्दों पर आए थे। जहां बायोमेट्रिक जांच के दौरान मिलान नही होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सातों मुन्ना भाई की गिरफ्तारी दरभंगा जिला के विभिन परीक्षा केद्रों से की गई है। जिसमे एमएल एकेडमी +2 स्कूल से दो परीक्षार्थी, दो परीक्षार्थी को जिला स्कूल से एवं दो एंजेल हाई स्कूल से तथा एक अन्य सेंटर से यें फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया है। मजेदार बात यह हैं कि 50 हजार रुपये के बदले यें परीक्षार्थी असली विद्यार्थी के बदले परीक्षा दे रहें थे। इनके अंगूठे का निशान बायोमेट्रिक मशीन में नहीं मिलने पर इनकी पहचान हुई। जिसके बाद सभी केंद्राधीक्षक ने लहेरियासराय थाना के सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया हैं।

वही पुलिस के गिरफ्त में आए सही परीक्षार्थी सरवन कुमार मंडल का घर दरभंगा जिला के धोई गांव पड़ता है। तथा सरवन कुमार मंडल ने अपने बदले मनोज कुमार को परीक्षा देने के लिए लाया था। मनोज कुमार का घर मधुबनी जिला के शंकरपुर पड़ता है। वही मनोज कुमार ने स्वीकार किया कि वह सरवन कुमार मंडल के बदले परीक्षा दे रहा था। इसके बदले 50 हजार में बात था। वही सरवन कुमार मंडल ने बताया कि मनोज कुमार को 5 हजार एडवांस के रूप में दिया गया था। तथा रिजल्ट होने के बाद बकाया पेमेंट देना था।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing