Madhubani :- जमीन को लेकर मारपीट, लड़ाई की मामला सामने आया है जहां हथियार से लैस होकर असमाजिक तत्वों ने 40 से 50 की संख्या की गैंग बनाकर जमीन कब्जा करने गए गृह स्वामी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया ।

साथ ही आसपास के इलाकों में असमाजिक तत्वों के द्वारा पत्थर बाजी भी किया गया। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूत्र के अनुसार मारपीट व पत्थर बाजी होने से आसपास के लोग डर के साए में जी रहे हैं। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के राम चौक के पास की है। जहां असमाजिक तत्वों के हमले से कई लोग घायल हो गया है। घायल को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल गोपाल दास,सोनम देवी, बबिता देवी,शर्मिला देवी, प्रदीप भंडारी एवं 20 से 25 की संख्या में घायल है। चार घायलों का इलाज सदर में चल रहा है। तथा अन्य का इलाज निजी स्तर पर किया जा रहा है। घायल बबीता देवी ने बताई कि रामचौक के पास सुबह 40 से 50 की संख्या में असामाजिक तत्वों ने मेरे जमीन को कब्जा करने आए थे जिसको रोकने पर मेरे परिवार के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आगे बताते हुए कही कि घर के बगल में स्कूल चलता है जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ रहे थे जिस पर भी पत्थरों से वार किया गया। स्कूल में पढ़ा रही महिला टीचर के साथ बदमाशों ने छेड़खानी करते हुए उनके साथ भी मारपीट की। बताई कि सभी के हाथ में रोड , डंड और हथियार था। इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामला की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर कड़ी कारवाई की जाएगी l