*मधुबनी जिला में चोरों ने स्कॉर्पियो चोरी करने का अंजाम दिया ।
*चोरों ने दो स्कॉर्पियो पर धावा बोला , हाथ आया एक स्कॉर्पियो।
Madhubani:-

बताते चले कि मधुबनी जिला के शहर बाटा चौक कुमार जनरल स्टोर के पास सुधीर कर्ण नामक व्यक्ति का BR-32-AP-6669 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी का लॉक तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया परंतु उस स्कॉर्पियो की चोरी अज्ञात चोर नहीं कर पाए और बगल में खड़े बिरजू राम नामक व्यक्ति का BR-32-PA-1685 नंबर की स्कॉर्पियो को चोरो ने चोरी कर लिया।

गाड़ी मालिक ने नगर थाना में आवेदन दिया है। मामले पर मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार कुमार ने जानकारी दी कि,आवेदन के आधार पर FIR करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 24 घंटा के अंदर अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। देखना यह होगा मधुबनी पुलिस एफआईआर के बाद अपराधियों को कब पकड़ता है।
