एक शराब तस्कर मोटरसाइकिल के साथ कई नेपाली शराब के संग पकड़ाया

Madhubani:-
बिहार में शराब बंद है लेकिन एक मामला मधुबनी जिला के रहिका थाना से सामने आया है, एक शराब तस्कर मोटरसाइकिल के साथ कई नेपाली देसी शराब के साथ पकड़ाया है l
बताते चले की रहिका थाना के द्वारा एक शराब तस्कर को शराब के कार्टून संग एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया हैl अभियुक्त का नाम अमन कुमार राय पिता जीतू राय ग्राम ढंगा पचवारी टोला थाना अरेर जिला मधुबनी बताया जा रहा है l शराब तस्कर के पास से 300 एमएल का 38 बोतल शराब कुल 5 लीटर और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है l