सम्मान समारोह का आयोजन:हर स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए रक्तदान

*सम्मान समारोह का आयोजन:हर स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए रक्तदान

*रक्तदान करने वाले संस्था व रक्तवीर को किया गया सम्मानित

 

Madhubani:-
गुरूवार को एक वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान करने वाले रक्त वीरों व सामाजिक संस्थाओं को सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। रक्त वीरों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो दिया गया। उक्त सम्मान समारोह का आयोजन मॉडल अस्पताल मधुबनी के हॉल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2023- 24 में अधिकाधिक रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाले संस्थाओं एवं तीन से चार बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तवीर को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, सिविल सर्जन नरेश कुमार भीमसारिया ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कुणाल कौशल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज मिश्रा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। समाज के निर्माण में रक्तदान एक कड़ी है। जिस तत्परता और उत्साह के साथ यहां यह कार्य हो रहा है, वह काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रक्त के इस्तेमाल में पारदर्शिता लाने का प्रयास करें। ताकि कोई व्यक्ति गलत धारणा नहीं रखे। उन्होंने कहा हर स्वस्थ व्यक्ति को तीन महीने पर रक्तदान करना चाहिए। समाज सबके सहयोग से चलता है। बहुत से लोगों को रक्तदान के बारे में पता भी नहीं है। ऐसे में इस संस्था द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जो काफी सराहनीय है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ कुणाल कौशल ने बताया अंगदान की तरह ही रक्तदान को माना गया है। स्वस्थ व्यक्ति का ही रक्त लिया जाता है और उसकी अच्छी से जांच करने के बाद ही उसे किसी मरीज को दिया जाता है।

इन संस्थाओं व रक्तवीरों को किया गया सम्मानित:


सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व रक्तवीरों को सम्मानित किया गया जिसमें अशोक सेवा सम्राट समिति झंझारपुर के द्वारा 9 कैंप का आयोजन कर 270 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, अयाची नगर युवा संगठन/ फाउंडेशन ने 6 कैंप का आयोजन कर 170 यूनिट रक्त संग्रह, रोटी बैंक जयनगर ने 3 कैंप का आयोजन कर 166 यूनिट रक्त संग्रह, ब्लड प्लस मधुबनी के द्वारा 6 कैंप का आयोजन कर 105 यूनिट रक्त संग्रह, झंझारपुर रक्त सेवा समूह के द्वारा तीन कैंप का आयोजन कर 60 यूनिट रक्त संग्रह, सखी बहिनपा मिथिलानी समूह के द्वारा एक कैंप का आयोजन कर 22 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. सम्मान समारोह में एक वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान करने वाले ललित कुमार सिंह, विनोद कुमार, रोहित कुमार चौधरी, सुशील कुमार, राम कृष्ण, जितेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, शंभू शाह, सुमन कुमार, अशोक कुमार सिंह, आशा देवी, पंकज कुमार, विक्की मंडल, अनुज कुमार, रोशन किशन, मनीष कुमार, पीयूष, रवि कुमार, राजीव कुमार झा, मीनाक्षी कुमारी, पप्पू कुमार यादव समेत अन्य को सम्मानित किया गया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing