Madhubani: मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना के ग्वाला टोल का है जहां गोली मारकर अधेड़ की हत्या का मामला सामने आ रही है। संदेहास्पद स्थिती में मृतक व्यक्ति का शव घर से बरामद हुआ। बताया जा रहा कि गुरूवार की सुबह लोगो ने देखा, वहीं शव मिलने से पूरे इलाके में तेजी से खबर फैल गई। इस घटना की सूचना घर के लोगो ने बासोपट्टी थाना को दिया। सूचना पाते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान मालिक यादव उम्र 56 वर्ष बासोपट्टी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है बासोपट्टी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति के चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार का चिन्ह देखा गया है साथ ही मृतक व्यक्ति के शरीर पर गोली के निशान भी देखा गया है । इस सभी को देखते हुए यह प्रतीत होता है कि व्यक्ति की हत्या किया गया जिसका सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।