मधुबनी में सगे भाई बहन सहित एक बच्चे की तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

Madhubani:-
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव में गुरुवार को गांव के ही तालाब में पांच बच्चे नहाने के लिए गए जहां गहरे पानी में चले जाने से तीन बच्चे की डूबने से मौत हो गई।
मृतक बच्चों की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनुजा गांव के गुड्डू मंडल 8 वर्षीय , खुशबू कुमारी 10 वर्ष पिता मोहन मंडल और दुर्गा कुमारी 10 वर्ष पिता दिवेश मंडल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी अनुसार सभी बच्चे अपने घर से गांव की तालाब से मिट्टी लाने के लिए गया हुआ था तभी एक बच्चा इस तालाब में नहाने के लिए चला गया घर पानी में चले जाने से बच्चा डूबने लगा बच्चों को डूबते हुए देखा एक बच्चा जब उसे बचाने के लिए गया तभी वह भी गहरे पानी में डूबने लगा तीसरा बच्चा भी जब उसे बचाने के लिए गया तो वह भी उसे तालाब के गहरे पानी में डूब गया। तीनों बच्चों को बारी-बारी से डूबता देख वहां पर मौजूद और बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे तालाब की ओर दौड़ पड़े और तालाब में डूबे हुए तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृत्यु घोषित कर दिया इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है इस घटना में दो सगे भाई की बहन पानी में डूबने से मौत हो गई। वही इस घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गई सूचना पाते ही भी नहीं बेनीपट्टी थाना पुलिस दलबल के साथ अस्पताल में पहुंचकर मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लिया कई प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया।