बाल श्रम के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान हेतु प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

*बाल श्रम के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान हेतु प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

*विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष से आच्छादित बच्चों को स्कूल बैग देकर किया गया पुरस्कृत

Madhubani : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम कार्यालय, मधुबनी में बुधवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रम अधीक्षक कार्यालय मधुबनी में उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित सभी श्रमिकों ने शपथ लिया कि बाल श्रम सामाजिक अभिशाप है, हमें इस प्रथा को पूर्णतया समाप्त करने हेतु सजग होकर प्रयास करना चाहिए साथ ही सभी उपस्थित श्रमिकों से शपथ पत्र भी भरवारा गया।
श्रम अधीक्षक मधुबनी एवं सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी के द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान हेतु प्रचार प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


श्रम अधीक्षक मधुबनी एवं सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से आच्छादित बच्चों को स्कूल बैग देकर पुरस्कृत किया गया।


इस अवसर पर मधुबनी जिला के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक अशोक मोहिते, सर्वो प्रयास संस्थान के सचिव निर्मला जी एवं उनके अन्य प्रतिनिधि, मधुबनी जिला निर्माण श्रमिक यूनियन संघ के सचिव सत्यनारायण रॉय, निर्माण कामगार फेडरेशन मधुबनी के महासचिव दिनेश भगत तथा अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक उपस्थित हुए।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing