मधुबनी टीम ने सुपौल टीम को छह विकेट से पराजित किया

*मधुबनी ने सुपौल को छह विकेट से पराजित किया

*मधुबनी का अगला मैच 12 जून को दरभंगा के विरुद्ध है।*

Bihar:-

बेगूसराय में आयोजित बिहार क्रिकेट संघ द्वारा संचालित श्यामल सिन्हा U – 16 टूर्नामेंट के मिथिला जोन के मैच में दिनांक 11 जून को मधुबनी जिला का मुकाबला सुपौल जिला से हुआ।

सुपौल जिला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में सुपौल जिला के खिलाड़ियों ने 39.5 खेलकर 230 रनों पे ऑल आउट हो गयी। बताते चले सुपौल की ओर बल्लेबाजी में रजनीश कुमार ने 78 रन, रवि राज ने 57 रन, सुशील कुमार ने 35 रन और अरमान नैयर ने 10 रन बनाये। मधुबनी जिला की ओर से गेंदबाजी में चंदन कुमार ने 8 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट, आयुष राज ने 8 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट, उज्ज्वल राज ने 7 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट और चेतन अमृत ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मधुबनी जिला की टीम ने 38.5 ओवर में अपने 4 विकेट खोकर 231 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। मधुबनी जिला की ओर से विकेटकीपर और बल्लेबाज उत्तम भारद्वाज ने बेहतरीन नाबाद पारी खेलते हुए मैच में 99 नाबाद रन बनाए और उनका भरपूर साथ देते हुए तथा कप्तानी पारी खेलते हुए आयुष राज ने 56 रन बनाए। सार्थक कुमार झा ने 26 रन, प्रियंत कुमार ने 13 रन ओर रिषु राज ने नाबाद 8 रन बनाये। सुपौल की ओर से गेंदबाजी में सुशील कुमार ने 8 ओवर में 55 रन देकर 2 विकेट, केशव झा ने 2 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट और युवराज राजेश ने 4.5 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

उत्तम भारद्वाज के शानदार खेल प्रदर्शन पर आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिहार क्रिकेट संघ के निर्णायक वेद प्रकाश के हाथों प्रदान किया गया।

इस टीम के टीम मैनेजर उज्ज्वल कुमार सिंह और मधुबनी जिला के नौनिहाल क्रिकेटरों द्वारा इस बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई देने वालों में चंडेश्वर मिश्र, पवन कुमार झा, संजीव झा, क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ झा, संजय चौधरी, ओम शुभांगम, धीरेंद्र ठाकुर, सोहन जी, राहुल मेहता, अनिल कुमार सोनू, सुरेंद्र नारायण सिंह, हेमंत झा, मुराद खान, दीपक दयाल, राजेश रंजन सिंह सहित ढ़ेरों खेल प्रेमी ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। ये सभी जानकारी आयोजन स्थल से मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के संयोजक काली चरण ने प्रदान की।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications