अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Madhubani:-

मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के खिरखिरियाटोल खेल मैदान के समीपअ ज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने लूटपाट के उद्देश्य से मोटरसाइकिल सवार को गोली मार कर घायल कर दिया।

आसपास के लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए जयनगर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने युवक का हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के गिधवास खाजेडीह गांव निवासी हरे राम यादव का 25 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार यादव के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस ने दल बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश अपराधी बैठा था इसी क्रम में युवक को गोली मारी। उन्होंने बताया कि घायल युवक अपने अन्य साथियों के साथ मधुबनी जा रहा था। लेकिन मुख्य सड़क के बदले खजौली सड़क मार्ग से जा रहा था। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।जयनगर में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ते जा रहा है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस एक मामले को सुलझाती तब तक अपराधी नए घटना को अंजाम दे देते है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं पुलिस के अनुसंधान इस मामले में जारी है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing