

Madhubani:- मधुबनी लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार यादव जीत के बाद मतगणना केंद्र पर भाजपा समर्थकों की भारी संख्या में भी देखी गई वहीं समर्थकों खुशी से जोड़-जोड़ जय श्री राम के नारे लगाकर जीत की खुशी जाहिर की। मतदान केंद्र के अंदर भाजपा समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पूरा परिसर भगवा में हो गया और जय श्री राम के नारे लगने लगे। वही बीजेपी समर्थकों ने सांसद उम्मीदवार अशोक यादव के पहुंचते ही जोर-जोर से जय श्री राम के नारे व सभी समर्थकों ने फूलो की माला पहनाकर जीत का किया स्वागत।

बताते चले की बीजेपी सांसद उम्मीदवार अशोक यादव को 553428 और Rjd प्रत्याशी अली फातमी को 401483 वोट मिले जहां बीजेपी सांसद अशोक यादव अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को 151945 वोट से हरा कर विजय हुए।
वही झंझारपुर लोकसभा से जेडीयू सांसद उम्मीदवार रामप्रीत मंडल को 533032 और वीआईपी सांसद उम्मीदवार सुमन महासेठ को 348863 वोट मिले जहां जदयू नेता रामप्रीत मंडल अपने प्रतिद्वंदी को 184169 वोट से हरा कर विजय हुए |

वही बीजेपी सांसद उम्मीदवार अशोक कुमार यादव मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीत पर कहा की यह जीत जनता की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 10 वर्षों में किए गए कार्यों की जीत है यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। यह जीत एनडीए के कार्यकर्ताओं की जीत है, यह जीत भारत को विकसित दिशा में ले जाने की जीत है, इस जीत से फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत का जो सपना अधूरा रह गया है इस जीत के बाद उस सपने को भी सरकार किया जाएगा। इस जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान जल्द ही बनने वाली है। वहीं भाजपा सांसद उम्मीदवार अशोक यादव ने अपनी जीत पर कहा कि मधुबनी की धरती पर हर गमछा मुरेठा बांधे अतीक अहमद की जीत नहीं होगी। वहीं रामप्रीत मंडल ने कहा कि इस जीत के लिए नरेंद्र मोदी को धन्यवाद, हमारे गार्जन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं और कहा कि जो भी कार्य नही हो पाया उस सब कार्य को मैं इस बार पुरा करूंगा ताकि हमारी जनता को कोई तकलीफ ना हो।


