आज सभी सुहागिन महिलाओं बरगद के वृक्ष को पूजा कर वट सावित्री पूजा की

मधुबनी(नीतिश झा)

Madhubani:- शहर में वट सावित्री व्रत को लेकर विभिन्न जगह महिलाओं के द्वारा बरगद के पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति को लंबी उम्र को हेतु प्रभु से कामना की है। रानी झा, खुशबू झा , कविता झा, रिशु यादव एवं कई महिला ने बताई की वट सावित्री व्रत की कहानी हिंदू पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है।

इस कथा के अनुसार, सावित्री नाम की एक स्त्री थी जो अपने पति सत्यवान से बहुत प्रेम करती थी। एक दिन, उनके पति की मृत्यु हो गई, लेकिन सावित्री ने यमराज से अपने पति की जिंदगी के लिए बहस की और उन्हें वापस लेने की लालसा की। यमराज ने उन्हें कई वरदानों का विकल्प दिया, लेकिन सावित्री ने सिर्फ एक ही वरदान मांगा – अपने पति की जिंदगी के लिए।

उसकी वफादारी और प्रेम को देखकर यमराज ने उसे उसके पति की जिंदगी वापस ले लेने की अनुमति दे दी। बताई की इस कथा के अनुसार वट सावित्री व्रत को मनाया जाता है। जिसमें स्त्रियाँ अपने पति के लंबी आयु और सौभाग्य की कामना करती हैं।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing