*लौकही थाना क्षेत्र का है मामला, 9 लोगों के विरुद्ध *एफआईआर दर्ज करते ही एक्शन में दिखी पुलिस, छापेमारी जारी
*दलितों पर लगातार हो रहे अत्याचार और दुरव्यवहार से दहशत में दलित
*प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही छापेमारी जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी:डीएसपी सुधीर कुमार

Madhubani:-
कृपानाथ पाठक कालेज में टहल रहे आठ से दस के संख्या में दलितों को रात के अंधेरे में बंधक बनाकर पहले बेरहमी से पिटा फिर पिलाया पेशाब,कहा मुसहर और दुसाध। लौकही थाना में प्राथमिकी के लिए पुलिस को दिए आवेदन में लौकही गांव निवासी राम प्रसाद पासवान के पुत्र अंकित पासवान ने बताया कि 28 मैई 2024 की देर रात 11 बजे रात्रि में नच्य सदाय के पुत्र नागेश्वर सदाय, नागेश्वर सदैव के पुत्र प्रमोद सदा नागेश्वर सदैव की पत्नी प्रमिला देवी एवं अन्य 5 से 6 लोग कृपानाथ पाठक कॉलेज लकी में टहल रहे थे। तभी लौकही थाना क्षेत्र के महदेवा गांव निवासी स्वर्गीय मोतीलाल यादव के पुत्र रामकुमार यादव उर्फ वरुण कुमार विहारी, रामकुमार यादव के पत्नी दीपा देवी, राम कुमार यादव के तीनों पुत्र अमित कुमार यादव, सुमित कुमार यादव, विशाल कुमार यादव लौकही थाना क्षेत्र के ही राजू शाह के पुत्र रिशु शाह और शंकर चौधरी के पुत्र श्याम चौधरी,लौकही थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी महेश शाह के पुत्र अभिनव शाह और अंधरामंठ थाना क्षेत्र के विक्रमसेर गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र भवेश यादव को मुख्य आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है।

पुलिस को दिया आवेदन में अंकित पासवान ने बताया कि टहलते वक्त सभी लोग आए और गाली गलौज करने लगे रामकुमार यादव बोला कि अरे अनुसार दुसाध का बच्चा छोटी जाट जाति का होकर कॉलेज में क्यों घूम रहा है जब हम सभी ने गाली देने से मना किया तो सभी लोग हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे। रामकुमार यादव अपने हाथ में बंदूक लेकर, सुमित कुमार यादव लोहे का रड लेकर विशाल कुमार यादव और अमित कुमार यादव अपने हाथ में लाठी लिए हुए थे अचानक हम सभी के ऊपर टूट पडा़। प्रमिला देवी बोली की मत मारपीट करिए तो भवेश कुमार बोला कि यह औरत बहुत बोलती है इसका इज्जत लूटो,तभी रामा चौधरी, रिशु साह, अभिनव साह मिलकर इसे पड़कर साड़ी ब्लाउज फाड़कर अर्धनग्न कर दिया थोड़ी देर बाद आसपास के और ग्रामीण वहां उपस्थित हुए इसके बाद रामकुमार यादव, सुमित कुमार यादव, दीपा देवी एवं उन सभी आरोपित लोग धमकी देते हुए हथियार के बल पर मुझे नागेश्वर सदाय, प्रमोद सदाय को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए एवं लौकही स्थित अपने आवास पर ले जाकर हम तीनों के साथ मारपीट करने लगा। जब हम लोग बोलने लगे कि छोड़ दीजिए तो रामकुमार यादव बोला कि साला दुसाध बहुत बोलता है इसके मुंह में पेशाब करो, तभी सुमित कुमार, भवेश कुमार और रामकुमार यादव हम तीनों के मुंह में पेशाब करने लगा। करीब 2 घंटे तक रामकुमार यादव अपने आवास पर बंधक बनाकर रखा। उसी समय लौकही पुलिस को आते देख उक्त सभी लोग वहां से भाग गए। लौकही पुलिस हम तीनों को वहां से मुक्त कराकर इलाज के लिए लौकही पीएचसी लेकर गए जहां इलाज के बाद एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया हूँ। थाना अध्यक्ष ने एससी-एसटी के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
