*लूटकांड की योजना बना रहे चार अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे।
*अपराधियों से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल तथा लूट व चोरी के पांच बाइक बरामद,
*पूर्व में लूटकांड के 24 घंटे मात्र में मामले का उद्भेदन
*फुलपरास डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, सर्किल इंस्पेक्टर राजकपूर भी रहे मौजूद।

Madhubani:- खुटौना थाना की पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी चौक से नहर की ओर जा रहे सुनसान सड़क के पूल स्थित बगीचा के समीप अपराध की योजना बना रहे चार अपराधकर्मियों को दबोच लिया। हालांकि दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अपराधकर्मियों के तालाशी के क्रम में एक देसी कट्टा व चार कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ में अपराधियों ने इससे पूर्व घटी बाइक लूटकांड व बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात को कबूल किया है। पुलिस ने अपराधकर्मियों के निशानदेही पर लूट व चोरी की कुल बाइक पांच बाइकों को बरामद किया है। साथ ही अपराध में प्रयुक्त होने वाले 4 मोबाइलों को भी बरामद किया है। वहीं सोमवार को फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छ: से सात की संख्या में कुछ अपराधी हथियार से लैस है और बड़ी घटना को अंजाम देने की प्रयास में एकत्रित है। और ये लोग शराब और गांजा का सेवन कर आने-जाने वाले राहगीरों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

थानाध्यक्ष नितीश कुमार ने पीएसआई सुनंदा कुमारी व अन्य सात पुलिसकर्मियों की मदद से एक टीम बनाकर फिल्मी अंदाज में छापेमारी किया जहां लूटकांड से पूर्व चार अपराधियों को धरदबोचा। प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी के अलावा सर्किल इंस्पेक्टर राजकपूर, थानाध्यक्ष नितीश कुमार तथा पीएसआई सुनंदा कुमारी आदि मौजूद रहे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवा बरही के निवासी 19 वर्षीय नीरज कुमार, 21 वर्षीय अमित कुमार, 16 वर्षीय आसुतोष कुमार तथा फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली निवासी 17 वर्षीय चितरंजन कुमार के रूप में बताई गई है। डीएसपी ने आगे कहा धराये हुए अपराधियों की अपराधिक इतिहास है। जिसके विरुद्ध पूर्व में खुटौना थाना में मामला दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।