खेलते खेलते पानी भरे गड्ढे में गिरे तीन बच्चे, एक की घटनास्थल पर ही मौत

Madhubani:- 

अंधराठाढ़ी. थाना क्षेत्र के गिदरगंज गांव में खेलते- खेलते तीन बच्चे अचानक एक गड्ढे में गिर गये. गड्ढे में गिरने से एक बच्चे की डुबने से मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान मो. आलमगीर के पुत्र आइल 4 वर्ष बताया गया है. वही दो बच्चे को किसी तरह बचा लिया गया है. घटना सोमवार की है. बताया जाता है कि मदना पंचायत के गिदरगंज गांव वार्ड 3 के मो. आलमगीर के बच्चे उसी गांव के वार्ड 1 में ननिहाल में रह रहा था. जहां घर के बगल में एक ही परिवार के तीन बच्चे खेलते-खेलते पानी से भरा गड्ढे में गिर गये. घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोग घटनास्थल पहुंच गये. जिसमें एक बच्ची और एक बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंधराठाढी में भर्ती कराया गया. जहां पर इनका उपचार किया गया. दोनों बच्चे सुरक्षित बताया जा रहा है. मदना पंचायत के वर्तमान मुखिया अफसाना खातून ने एक बच्चे की डुबकर मौत की खबर की पुष्टि की है.

इस घटना के बारे में वर्तमान सी ओ प्रियदरशनी कुमारी ने बताया की घटना की जानकारी मिली हैं.

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing