*सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने बासोपट्टी कलुआही मुख्य सड़क को मनमोहन चौक के समीप जाम कर दिया
Madhubani:-

बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के मनमोहन गांव में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने बासोपट्टी कलुआही मुख्य सड़क को मनमोहन चौक के समीप जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मनमोहन गांव में बीते चार दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब है, जिसके कारण ग्रामीण अंधेरे तथा उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर है। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग को सूचना दी गई लेकिन बीते चार दिनों में बिजली विभाग की ओर से किसी प्रकार का जवाब नहीं मिला। मजबूर होकर ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ा है। सड़क जाम की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली तो प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिए कि जल्द ही खराब पड़े ट्रांसफार्मर की जगह नहीं ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।

बता दे कि जहां एक ओर बिहार सरकार बिजली को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बिजली समस्या को लेकर पंचायत समिति के बैठक में कई जनप्रतिनिधियों द्वारा मामला उठाया गया है। बाबजूद बिजली विभाग है जो सुधारने का नाम ही नहीं ले रही है। बिजली विभाग के कर्मियों का लापरवाही से जुड़े एक और मामला सामने आया है. बता दे की दो माह पूर्व बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के विभिन्न जगहों पर विद्युत पोल गाड़ने के लिए लाकर बीच सड़क पर छोड़ दिया गया है। सड़क पर रखे बिजली पोल में ठोकर लगने के कारण अब तक दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में विद्युत विभाग के कनिय अभियंता ओमप्रकाश अकेला से 2 सप्ताह पूर्व बातचीत की गई थी तो उनके द्वारा तीन दिन के भीतर सभी विद्युत पोल खड़ी कर देने की बात कही गई थी। 15 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।