*थाने ले जा रही महिला को 112 पुलिस ने रास्ते में छोड़ा, प्रेमी के साथ महिला हुई फरार
*महिला के पति व महिला की मां ने लगाया 112 पुलिस पर महिला को भगाने का आरोप

Madhubani:-
स्थानीय थाना के 112 नंबर की पुलिस प्रेम प्रसंग मामले में गिदराही गांव से एक विवाहिता को उसके पति के घर से लेकर थाने के लिए निकली और रास्ते में छोड़ दिया। इसके बाद विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए विवाहिता के पति प्रदीप राउत, मां प्रभावती देवी, पूर्व सरपंच रामकुमार राउत, ग्रामीण मनोज राउत, ललन राउत, रंजीत राउत आदि ने बताया कि बीते 29 अप्रैल को रेरियाही गांव निवासी राजन कुमार महतो विवाहिता को लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में स्वजन 3 मई को थाने में लिखित आवेदन दिया। लेकिन 10 मई को वे लोग मधवापुर थाना स्थित अपहरणकर्ता के मौसी के घर बासुकी गांव से खुद खोजकर विवाहिता को अपने घर ले गए। इसके बाद बुधवार को 112 की पुलिस घर पहुंची और विवाहिता को उठा ले गई। जब बात बिगड़ गई तो पुलिस ने अपने मोबाइल में विवाहिता का लिया गया वीडियो बयान दिखाते हुए कहा कि महिला ने बयान दिया है कि वह उस घर मे नहीं रहेगी और अपने प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाना चाहती है। इसलिए महिला को रास्ते मे ही छोड़ दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया कि विवाहिता के स्वजनों से शिकायत मिली है। फ़िलहाल विवाहिता के खोजबीन जारी है। बरामद के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
