तेज रफ्तार पिकअप ने मारी महिला को ठोकर, हुई मौके पर मौत

*मुन्नी खातून को पूरब की ओर से आ रहे एक पिकअप वैन ने इतनी जोरदार ठोकर मारी

*पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत महिला के शव को कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा 

 

Madhubani:- 
खुटौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह कुशमार गांव से गुजर रहे एसएच 51 को पार कर रही 55 वर्षीया महिला मुन्नी खातून को पूरब की ओर से आ रहे एक पिकअप वैन ने इतनी जोरदार ठोकर मारी कि वह दूर जा गिरी और बेहोश हो गई। महिला के माथे पर रखी टोकरी के झटके से पिकअप वैन की विंड स्क्रीन का शीशा टूट गया। इस जानलेवा घटना को देखते ही आसपास के लोगों ने पिकअप वैन को घेर लिया और उसे चला रहे चालक को पकड़ लिया। आनन फानन में गांव के लोग बुरी तरह घायल बेहोश महिला को उपचार हेतु खुटौना सीएचसी ले गए उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। किंतु वहां पहुंचने के पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत महिला के शव को कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के लिए जिम्मेवार पिकअप वैन(बीआर 32 जीबी 8069) कब्जे में लेकर तथा चालक जिसकी पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डलोखर के मो.सलमान मंसूरी को हिरासत में लेकर पुलिस खुटौना थाने ले आई। वहां इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने एसएच 51 को कुशमार चौक पर जाम करने का प्रयास किया किंतु स्थानीय नेताओं द्वारा समझाने बुझाने पर इस पर अमल को रोक दिया गया। मृत महिला मुन्नी खातून का पति सुल्तान मंसूरी मुंबई में मजदूरी करता है और कुछ ही दिन पहले वह गए हैं उसे इस घटना की सूचना दे दी गई है परिवार में कोहराम मचा है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications