बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बावजूद भी धरले से शराब तस्कर शराब बेच रहा है इसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा शराब तस्कर के खिलाफ जमकर विरोध करने का मामला सामने आया

Madhubani:-
यह पूरा मामला जिले के रहिका थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है जहां उस गांव में धरले से शराब की तस्करी किया जा रहा है इसी को लेकर आज ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीण एक जुट होकर पंचायत के सरपंच के पास पहुंचा और गांव में धरले से हो रहे शराब तस्करी को लेकर जानकारी दी और इसे रोकने के लिए पंचायत के सरपंच पति और ग्रामीणों द्वारा गांव में बैठक बुलाया गया उस बैठक में गांव में शराब बेच रहे तस्कर को भी बुलाया गया।

ग्रामीणों और पंचायत के सरपंच पति के द्वारा निर्णय लिया गया की गांव हो रही बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाद भी शराब की हो रही तस्करी से गांव के लोगो और बच्चो पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए शराब तस्करों को गांव में शराब की तस्करी को लेकर मना किया गया,लेकिन शराब तस्करों का मनोबल सातवे आसमान पर पहुंचा हुआ है। वायरल विडियो में एक महिला जोड़ जोड़ से चिल्ला कर एक को धमकाते हुए बोलती नज़र आ रही है कि वीडियो क्यो बना रहे हो। पूरे मामले की जानकारी सरपंच पति रियाज़ अहमद ने बताया कि आज गांव शराब की हो रही तस्करी को लेकर समाज के लोगो ने एक बैठक किया और उस बैठक में गांव में बेच रहे शराब तस्करों को भी इसकी सूचना दी और कहा कि समाज के द्वारा इस बैठक में जो आज निर्णय लिया जाएगा इसका सभी लोग अमल करेंगे। वही उसे बैठक में मौजूद सीता देवी से जब शराब तस्करी को लेकर सवाल किया गया तो उसे बैठक में ही सीता देवी बोली की मैं 50 हजार रुपए का माल लेकर आई हूं इसका हर जाना कौन देगा। जब सीता देवी के द्वारा यह बताया गया कि मेरे पास 50 हजार रुपए का शराब है तभी उसे बैठक में सभी लोग सीता देवी की बातों को सुनकर आश्चर्यचकित हुए कि यह खुलेआम बिना झिझक बिना किसी डर के बोल रही है तो इसका घर सर्च किया जाए इसके बाद इसकी सूचना रहिका थाना को भी दी गई रहिका थाना भी पुलिस दलबल के पास सूचनाओं वाली जगह पर पहुंची तो वहां से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद हुआ लेकिन पुलिस के पहुंचते ही सभी शराब तस्कर फरार हो गए वहीं ग्रामीण ऑन के द्वारा प्रशासन से यह गुहार लगाया जा रहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद भी धरले से शराब की तस्करी हो रही है इस पर प्रशासन रोक लगाए। वही रहिका थाना अध्यक्ष से इस संबंध में पूछा गया तो बताया कि शराब को मौके से जप्त कर लिया गया है और वही शराब तस्करों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

